आज के वक्त में बॉलीवुड स्टार्स अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं। यूं भी सेलेब्स से जुड़ी हर बात जानना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहता है। बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी का आलम यह है कि इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं। ये स्टार्स बचपन में कैसे दिखते थे, कितना पढ़े-लिखे हैं या फिर उनकी जिंदगी से जुड़ी अनसुनी बातें कौन-सी हैं, इसे लेकर फैंस के मन में हमेशा सवाल रहते हैं। चलिए आज हम आपको आपके कुछ पसंदीदा स्टार्स के बचपन की फोटोज दिखाते हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण जल्दी ही दोबारा मदरहुड में कदम रखने वाली है। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा की लीडिंग लेडीज में होती है। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। दीपिका बचपन में काफी क्यूट दिखती थीं। खासकर, उनके गालों का डिंपल हमेशा से उनके लुक को खास बनाता रहा है।

शाहरुख खान

लाखों दिलों की धड़कन शाहरुख खान बचपन में कितने क्यूट थे, आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। शाहरुख खान रोमांस के बादशाह कहे जाते हैं और हजारों लड़कियां उनकी एक्टिंग और लुक्स पर दिल हार बैठती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि बचपन में भी किंग खान की मासूमियत का कोई जवाब नहीं था।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई ऐसे रोल्स किए, जिन्होंने उन्हें बी टाउन की वर्सेटाइल एक्ट्रेसेस भी शामिल कर दिया। जरा तस्वीर पर नजर डालिए और देखिए कि आलिया बचपन में कितनी क्यूट थीं?

रणबीर कपूर

आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो में होती है। रणबीर कपूर की बचपन की यह फोटो देखकर बेशक फैंस दिल हार जाएंगे। बता दें कि फिलहाल रणबीर अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सेलेब्स के पास हैं सबसे महंगी कारें

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन 10 सितारों की डिग्री जानकर रह जाएंगे हैरान, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।