'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना का सफर बेहद शानदार रहा और वो इस सीजन के विनर बने थे। इस सीजन के फैमिली वीक के दौरान जब उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला उनसे मिलने पहुंची थीं, उसके बाद से गौरव और आकांक्षा का रिश्ता चर्चा में आ गया था और फैंस इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद करने लगे थे। इससे पहले आकांक्षा, गौरव के शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के एक एपिसोड में भी नजर आई थीं और वहां भी कपल अपनी लव स्टोरी का जिक्र करता दिखाई दिया था, लेकिन इस शनिवार (27 जून ) को 'लॉक अप 2' के प्रीमियर में आकांक्षा ने जब उनके और गौरव के रिश्ते का सच बताया और कहा कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं, तो फैंस हैरान हो गए। इसके बाद कपल के पुराने वीडियोज से लेकर स्टेटमेंट्स तक काफी कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मुद्दे पर आकांक्षा के पिता का रिएक्शन भी आ गया है और उन्होंने गौरव पर कई चौंकाने वाले इल्जाम लगाए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला।
आकांक्षा के पिता का गौरव खन्ना पर फूटा गुस्सा?
सोशल मीडिया पर एक कमेंट खूब वायरल हो रहा है।हालांकि, यह कमेंट आकांक्षा के पिता का ही है, इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है। ऐसे में इस पर पूरी तरह यकीन करना सही नहीं होगा।
इस कमेंट में लिखा है, "मैं आकांक्षा का पिता हूं, उसने जो भी कहा है, बिल्कुल सही कहा है। वो पिछले एक साल से मेरे साथ अंधेरी में रह रही है। जब तक दोनों का ऑफिशियली डिवोर्स नहीं हो जाता है, तब तक दोनों एक-दूसरे को प्रोफेशनली सपोर्ट करेंगे। गौरव एक बहुत अच्छा एक्टर है, लेकिन वो मेरी बेटी को फाइनेंशियली और मोरल सपोर्ट नहीं दे पाया। उन दोनों ने एक-दूसरे से वादा किया था कि वो बच्चे के बारे में बाहर बात नहीं करेंगे, लेकिन गौरव ने इस वादे को तोड़ा और सहानुभूति लेने और आकांक्षा को मीडिया के आगे विलेन बनाने के लिए बाहर यह बात की।"
क्या झूठी है तलाक की बात?
जबसे आकांक्षा ने प्रीमियर एपिसोड में तलाक की बात की है, तबसे दोनों के रिश्ते के बारे में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।
कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन सुर्खियां बटोरने और आकांक्षा को पहले ही एपिसोड में लाइमलाइट में लाने के लिए मेकर्स ने आकांक्षा और गौरव के साथ मिलकर यह प्लानिंग की है।
यह भी पढ़ें- 'हर वाइफ को पति में कमी दिखती है', गौरव खन्ना संग तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान वायरल
आकांक्षा चमोला ने दूसरी बार प्यार को लेकर कही यह बात
'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में आकांक्षा, श्रेया से उनके रिलेशनशिप के बारे में बात करती नजर आईं। जब श्रेया ने उनसे पूछ कि दोबारा प्यार में पड़ने के बारे में उनका क्या सोचना है, तो उन्होंने कहा कि अभी तो ऐस कुछ नहीं है। वो इतनी जल्दी दोबारा प्यार में नहीं पड़ना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शादी 24 साल की उम्र में हो गई थी, ऐसे में वो जिंदगी को एज्वॉय नहीं कर पाई हैं और अब 10 साल के रिश्ते के बाद उन्हें आजाद वक्त मिला है।
आकांक्षा चमोला के स्टेटमेंट के बाद से ही गौरव और उनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया है और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola
