बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने हैं। उन्होंने ऑफिशियली गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ थाम लिया है। लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले आमिर खान ने भी यह बात कंफर्म की थी कि वो 5 जुलाई को शादी करेंगे। अब फाइनली कपल की शादी की पहली फोटो सामने आ गई है। आमिर के पाली हिल स्थित घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी में कपल ने रजिस्टर मैरिज की। आमिर खान के बच्चे, फैमिली और कपल के करीबी दोस्त इस शादी का हिस्सा बने।
आमिर खान ने थामा गौरी का हाथ
आमिर खान ने आज एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में गौरी का हाथ थाम लिया है। कपल की रजिस्टर्ड मैरिज की पहली फोटो भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने करीब 1 बजे शादी के कागजात पर साइन किए। दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है।
शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए। कल से आमिर के घर पर इस सेरेमनी की तैयारी चल रही थीं और पैप्स ने एक्टर के घर के बाहर से कुछ विजुअल्स भी कैमरे में कैद किए थे। बताया जा रहा है कि सेरेमनी केे बाद आमिर ने पैप्स को मिठाई भी बंटवाईं।
आमिर खान की शादी में कौन-कौन हुआ शामिल?
मुंबई में तेज बारिश के बीच आमिर की शादी में उनके कई करीबी लोग शामिल हुए। आमिर की बहन, उनके बेटे जुनैट, बेटी आइरा, 'लगान' फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर, एक्ट्रेस एली अवराम, राज ठाकरे, इरफान पठान और अंबानी फैमिली इस शादी का हिस्सा बनी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी इस शादी में पहुंची थीं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या 61 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान? तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ये खबरें
साल 2025 में आमिर ने गौरी संग रिश्ते को किया था ऑफिशियल
आमिर खान और गौरी सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। आमिर ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था और अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। हालांकि, उसके बाद एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि 60 की उम्र में उन्हें शादी करनी चाहिए या नहीं, इसे लेकर वो श्योर नहीं हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
