कंपीटिशन के दौर में हर स्टूडेंट और युवा के मन में अपने करियर को लेकर कई उलझने चलती रहती हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद या कॉलेज के शुरुआती सालों में अक्सर यह सवाल सामने आता है कि आगे क्या करें? ऐसे में सही सलाह न मिलने पर कई बार युवा गलत करियर चुन लेते हैं, जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। यहीं पर करियर काउंसलिंग की असली जरूरत महसूस होती है। करियर काउंसलर कैंडिडेट्स की छिपी हुई योग्यताओं, रुचियों और क्षमताओं को पहचानकर सही दिशा दिखाते हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा की कम्युनिकेशन और कंटेंट मैनेजर रिन्नी माहेश्वरी से जानें।

करियर काउंसलिंग क्यों है जरूरी?

करियर काउंसलिंग केवल नौकरी पाने का जरिया नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के भविष्य को सही आकार देता है। आज के समय में करियर के विकल्प असीम हैं इंजीनियरिंग और मेडिकल से लेकर डिजिटल मार्केटिंग, डिजाइनिंग और डेटा साइंस तक कई नए क्षेत्र आ चुके हैं। इन अनगिनत विकल्पों में से अपने लिए सही क्षेत्र का चुनाव करना आसान नहीं होता। जब छात्र असमंजस में होता है, तो करियर काउंसलर ताकत और कमजोरियों को समझते हैं। इसके बाद वे ऐसा रास्ता सुझाते हैं जिसमें व्यक्ति सफल रह सके।

करियर काउंसर सही जॉब चुनने में कैसे करते हैं मदद?

कई बार युवाओं को खुद यह पता नहीं होता कि उनका झुकाव किस क्षेत्र में है। करियर काउंसलिंग के दौरान विभिन्न टेस्ट और सत्रों के माध्यम से व्यक्ति की खूबियों, योग्यताओं और पसंद का सटीक आकलन किया जाता है, जिससे सही करियर चुनने में मदद मिलती है। नीचे जाने कैसे?

इसे भी पढ़ें- कोडिंग से लगता है डर? AI की इन 3 जॉब प्रोफाइल से पा सकती हैं लाखों का पैकेज

सही करियर चुनने में होती है मदद

करियर काउंसलिंग की मदद से आप अपनी छिपी हुई खूबियों, योग्यताओं और पसंद-नापसंद को बहुत आसानी से समझ पाते हैं। काउंसलर विभिन्न तरीकों और टेस्ट के जरिए यह चेक करते है कि आपका झुकाव किस क्षेत्र में है। इसके बाद वह आपको आपकी काबिलियत के बिल्कुल अनुकूल सबसे बेहतरीन करियर चुनने में मदद करता है, जिससे भविष्य में असफलता या पछतावे की गुंजाइश बहुत कम हो जाती है।

स्पष्ट और निश्चित लक्ष्य के बारे में जानकारी

अक्सर सही मार्गदर्शन न मिलने पर युवा भविष्य को लेकर असमंजस में रहते हैं कि आगे क्या करें। करियर काउंसलिंग आपके मन का सारा भ्रम दूर कर देती है और आपको जीवन का एक स्पष्ट लक्ष्य देती है। काउंसलर की मदद से आपके सामने रोडमैप तैयार हो जाता है, जिससे आप बिना भटके अपने लक्ष्यों को बहुत से और समय पर हासिल कर पाते हैं।

समय और पैसे की होती है बचत

बिना सोचे-समझे या दूसरों की देखा-देखी गलत कोर्स या नौकरी चुन लेने से बाद में न सिर्फ कीमती समय बर्बाद होता है, बल्कि भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। सही समय पर ली गई करियर काउंसलिंग आपको इन महंगी और गलतियों भरी भूल-भुलैया से बचाती है। यह सुनिश्चित करती है कि आप अपनी एनर्जी और पैसा सिर्फ उसी दिशा में लगाएं जो आपके लिए सबसे सही और फायदेमंद हो।

सही सलाह से मिलता है कॉफिंडेंस

जब स्टूडेंट्स या युवाओं को यह साफ पता चल जाता है कि उन्हें जीवन में क्या करना है और किस रास्ते पर चलना है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। करियर काउंसलिंग से मन का सारा भ्रम और डर दूर हो जाता है, जिससे युवा पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

इंडस्ट्री ट्रेंड्स की सही जानकारी

आज के तेजी से बदलते जॉब मार्केट में हर दिन नए सेक्टर और नई स्किल्स सामने आ रही हैं। एक अच्छा करियर काउंसलर आपको वर्तमान नौकरी बाजार के रुझानों, उभरते हुए नए करियर क्षेत्रों और कंपनियों की आधुनिक मांगों से हमेशा अपडेट रखता है। इससे आपको यह पता चलता है कि बाजार में इस समय किस हुनर की सबसे ज्यादा डिमांड है, जिससे आप खुद को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार कर पाते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्रिकेट या बैडमिंटन में ही नहीं, स्पोर्ट्स के इन नए फील्ड्स में भी बना सकती हैं करियर

अगर आप अपने करियर को लेकर परेशान हैं कि आगे क्या करना सही है, तो आप करियर काउंसलिंग की मदद ले सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

 Image Credit- Shutterstock, magnific