UPSSSC ने 3 नवंबर 2026 से 1,156 जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) और दूसरे टेक्निकल पोस्ट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 25 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी और जूनियर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज हम यहां UPSSSC JE Recruitment 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

UPSSSC JE Recruitment 2026 के कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

भर्ती का नोटिफिकेशन 12 अक्टूबर 2026 को एडवर्टाइजमेंट नंबर 24-एग्जाम 2026 के तहत जारी किया गया था। 1,156 वैकेंसी में से 722 जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) पोस्ट हैं, जबकि 434 वैकेंसी मैकेनिक, असिस्टेंट स्टोरकीपर और दूसरे टेक्निकल पोस्ट के लिए हैं।

UPSSSC JE Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC JE Recruitment 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होकर 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसी अंतिम तिथि तक उम्मीदवार अपनी फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसके सुधार के लिए 2 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। हालांकि, मुख्य परीक्षा से जुड़ी तारीख के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।

  • आवेदन शुरू होने की तिथि- 3 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 25 नवंबर 2026
  • फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट- 2 दिसंबर 2026

यूपी जेई पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPSSSC JE Recruitment 2026 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा (Diploma) होना चाहिए।इसके साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने UPSSSC PET-2025 की परीक्षा पास की है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है, केवल वे ही इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कुछ चरणों में किया जाएगा सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके PET-2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को यह परीक्षा देनी होगी। किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी।परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के कागजातों की जांच होगी।

UPSSSC JE 2026 के पदों पर आवेदन करने का तरीका

अगर आप इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं, तो आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें आसान प्रोसेस-

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए विज्ञापन संख्या (Advt. No. 24-Exam/2026) लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी (OTP) के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें, अपने पद का चुनाव करें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आखिर में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

निष्कर्ष-

आवेदन करने से पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया मूल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती न हो। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit-magnific (all images)