भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने अंदर मौजूद हुनर को भूलते जा रहे हैं। बहुत परेशान होने पर या फिर माइंड डायवर्ट करने के लिए कई बार हम अपनी पसंद वाली चीजें करते हैं। ये न केवल मन को शांति देते हैं बल्कि सुकून भी मिलता है। साथ ही हमें वह खुशी मिलती है, जिसे हम हमेशा खोजते रहते हैं। अगर आप मिट्टी के बर्तन बनाने या फिर डेकोरे आइटम्स बनाने का शौक रखती हैं, तो क्यों न इसे प्रोफेशनल लाइफ का हिस्सा बना लें? अब आप सोच रही होगी कि भला यह कैसे कर सकते हैं, तो आपको बता दें कि आपकी यह हॉबी सिर्फ टाइमपास तक सीमित नहीं है? आज के समय में हैंडमेड और सस्टेनेबल चीजों की मांग बाजार में बहुत तेजी से बढ़ रही है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस कला को प्रोफेशनल कैसे बनाएं?
हुनर को निखारे और लोगों से अलग करें काम
हॉबी के तौर पर जब हम काम करते हैं, तो हम अपने मन के हिसाब से चलते हैं। मगर जब बात प्रोफेशन की होती है तो इसकी परिभाषा थोड़ी बदल जाती है। इसके लिए आपकी कला में फिनशिंग होना जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी प्रोफेशनल से पोटरी या क्ले आर्ट का एडवांस कोर्स कर सकती हैं। इसके साथ ही, बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए एक यूनिक स्टाइल या सिग्नेचर डिजाइन तैयार करें।
इसे भी पढ़ें- नौकरी छोड़कर फुल-टाइम क्रिएटर बनने का सपना देख रही हैं? इन नए एल्गोरिदम अपडेट्स के बारे में जान लें
अच्छी क्वालिटी के मैटेरियल का करें चुनाव
किसी काम को प्रोफेशनली करने के लिए कला के साथ-साथ प्रॉडक्ट की क्वालिटी का अच्छा होना जरूरी है। मिट्टी के बर्तन या डेकोरेशन के सामान बनाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की मिट्टी, कलर्स और क्ले टूल्स का इस्तेमाल करें। अगर आप सिरेमिक का काम कर रहे हैं, तो बेकिंग के लिए एक छोटी भट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। शुरुआत में बहुत ज्यादा महंगे टूल्स खरीदने के बजाय जरूरी चीजों से शुरुआत करें।
डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल और ऑनलाइन स्टोर
आज के डिजिटल युग में अपने प्रॉडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुंचाना बेहद आसान हो गया है। सबसे पहले अपने बनाए हुए आइटम्स की अच्छी लाइटिंग में खूबसूरत तस्वीरें खींचें और वीडियो बनाएं। इसके बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपना एक पेज बनाएं। आप अपनी मेकिंग प्रोसेस की रील्स शेयर कर सकती हैं, जिसे लोग देखना बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा, आप ई-कॉमर्स अप्लेटफॉर्म्स पर सेलर अकाउंट बनाकर अपने प्रॉडक्ट्स बेच सकती हैं।
लोकल एग्जीबिशन और कस्टमाइजेशन पर ध्यान दें
ऑनलाइन मार्केट के साथ-साथ ऑफलाइन मार्केट को भी एक्सप्लोर करें। शहर में लगने वाले क्राफ्ट मेलों, हाट और आर्ट एग्जीबिशन में स्टॉल लगा सकती हैं। ऐसे करने से कस्टमर से सीधा फीडबैक मिलता है और लोग आपके ब्रांड को जानने लगते हैं। साथ ही, आप कस्टमाइजेशन की सुविधा भी दे सकती हैं, जो इस समय काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन गिफ्ट्स को लोग तोहफे में देने के लिए ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- नौकरी नहीं मिल रही? घर बैठे शुरू करें ये काम, जल्द ही कमाने लगेंगी पैसे
अगर आपको भी ड्राइंग या किसी अन्य कला का शौक है, तो आप इसे धीरे-धीरे अपने प्रोफेशन के रूप में बदल सकती हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर करें। ऐसी स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- AI, magnific
