वर्तमान में पूरी दुनिया में टेक इंडस्ट्रीज दुनिया का तेज से बढ़ने वाला क्षेत्र बन चुका है। स्कूल से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियां टेक्नोलॉजी से चलने लगी हैं। अब ऐसे में लोग खुद को इसके हिसाब से अपडेट कर रहे हैं ताकि वह आसानी से सरवाइब कर सके। टेक्नोलॉजी के इस दौर में अगर आप अपना बेहतरीन करियर बनाना चाहती हैं और टेक की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अक्सर लोगों को लगता है कि टेक इंडस्ट्री सिर्फ कोडिंग या कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड वालों के लिए है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

इस फील्ड में ऐसे कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जहां आप अपने इंटरेस्ट, क्रिएटिविटी और समझ के हिसाब से करियर बना सकती हैं। नीचे लेख में ओईटी के रिजनल डायरेक्टर अमित उपाध्याय से जानें करियर ऑप्शंस।

सॉफ्टवेयर या वेब डेवलपर

अगर आपको लॉजिकल सोच और आप चीजों को डिजाइन करना पसंद है, तो आप सॉफ्टवेयर या वेब डेवलपर बन सकती हैं। इसमें काम मोबाइल ऐप्स, वेबसाइट्स या कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बनाना होता है। आज दुनिया की हर छोटी-बड़ी कंपनी को अपनी डिजिटल पहचान बनाने के लिए डेवलपर्स की जरूरत होती है। इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए आपको Python, Java या JavaScript जैसी भाषाएं सीखनी होती हैं।

इसे भी पढ़ें- AI के जमाने में करियर को आगे बढ़ाने के लिए इन स्किल्स पर करें फोकस

डेटा साइंटिस्ट या डेटा एनालिस्ट

हर कंपनी अपने कस्टमर की पसंद-नापसंद को समझने के लिए डेटा का सहारा लेती है। अब ऐसे में आप डेटा साइंटिस्ट या डेटा एनालिस्ट बन सकती हैं। इसमें बड़े पैमाने पर मौजूद आंकड़ों को समझना, उसमें से काम की जानकारी निकालना और कंपनियों को सही फैसले लेने में मदद करना होता है। अगर आपको नंबर्स, मैथ्स या ट्रेंड्स को समझना अच्छा लगता है, तो यह करियर ऑप्शन बेस्ट साबित हो सकता है।

यूआई-यूएक्स डिजाइनर

अगर आपके पास कोडिंग की ज्यादा समझ नहीं है, लेकिन आपकी सोच क्रिएटिव है, तो UI/UX डिजाइनिंग आपके लिए सही ऑप्शन है। UI का मतलब होता है कि कोई ऐप या वेबसाइट दिखने में कैसी है और UX का मतलब है कि उसे इस्तेमाल करना कितना आसान है। UI/UX डिजाइनर के तौर पर आप यह तय करती हैं कि यूजर को ऐप का इस्तेमाल करते समय सबसे अच्छा और आसान अनुभव कैसे मिले।

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट

डिजिटल दुनिया जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि आज हर सरकारी और प्राइवेट कंपनी को अपनी सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की सख्त ज़रूरत है। इस करियर में आपका काम कंपनी के डिजिटल डेटा, सर्वर और नेटवर्क को हैकर्स से सुरक्षित रखना होता है। इस क्षेत्र में लोगों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

एआई और मशीन लर्निंग इंजीनियर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हर एक फील्ड में हो रहा है। आज चैटबॉट्स से लेकर सेल्फ ड्राइविंग कारों तक, हर जगह AI का इस्तेमाल हो रहा है। भविष्य में अब आप सोच सकती हैं कि इसका यूज कितना ज्यादा होगा। अब ऐसे में अपना करिय मशीन लर्निंग इंजीनियर के तौर पर बना सकती हैं। इसमें ऐसे एल्गोरिदम तैयार करने होते हैं, जो इंसानों की तरह सोच सकें और सीख सकें।

इसे भी पढ़ें- रील्स की चमक में न चुनें करियर, पैशन को प्रोफेशन बनाने से पहले जानें ये बातें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Magnific