लंबे इंतजार के बाद फाइनली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। जल्द ही MBBS-BDS काउंसलिंग शुरू होने वाली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त के पहले हफ्ते तक मेडिकल काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इससे पहले MCC ने काउंसलिंग से जुड़े कुछ नियमों में परिवर्तन किया है। वे स्टूडेंट्स जो इसमें शामिल होने वाले हैं, उन्हें इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर किसी प्रकार की लापरवाही होती है, तो करियर खराब हो सकता है। नीचे लेख में जानें जानाकरी-
MBBS-BDS काउंसलिंग डॉक्यूमेंट्स के साथ रखें फोटोकॉपी सेट
नीट यूजी 2026 के रिजल्ट के आधार पर MBBS-BDS एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होने वाली है। अब ऐसे में जरूरी है कि काउंसलिंग शुरू होने से पहले आप अपने दस्तावेजों को व्यवस्थित कर लें।
समझ न आने पर आप पिछले साल मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर लिस्ट बनाएं। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ-साथ उनकी फोटोकॉपी भी करवाएं और 10 सेट तैयार करें। इसके अलावा दस्तावेजों को स्कैन करके उनका पीडीएफ बनाकर सेव करें।
इसे भी पढ़ें- करियर काउंसलिंग क्यों है जरूरी, जानें सही जॉब चुनने में कैसे मिलती है मदद?
काउंसलिंग के दौरान किन बातों का खास रखें ध्यान
प्रतियोगी परीक्षा हो या फिर काउंसलिंग प्रक्रिया इस दौरान खास सर्तक रहने की जरूरत होती है। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि अगर एक छोटी सी गलती हुई हो, तो पूरा साल खराब हो सकता है।
- काउंसलिंग शुरू करने के बाद चॉइस फिलिंग को चुनते या भरते समय दो से तीन बार सही से पढ़ें और देखें। यहां पर जो चुनेंगी, उसी आधार पर दाखिला मिलेगा।
- काउंसलिंग और एडमिशन के दौरान किसी भी गलत दस्तावेज का प्रयोग न करें। अगर ऐसा करती हैं, तो मेडिकल काउंसिल के नियमों के तहत 3 से 5 साल तक के लिए बैन किया जा सकता है।
- काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद तारीखों का पालन करें। कोई भी जरूरी काम बाद के लिए भूलकर भी न टालें ऐसा इसलिए क्योंकि नीट यूजी काउंसलिंग पोर्टल पर हर चरण के लिए सख्त नियम हैं। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस, डिपॉजिट या फिर कॉलेज में रिपोर्टिंग का समय, इनमें से किसी भी काम के लिए अगर आप 1-2 मिनट भी देर करती हैं, तो एडमिशन रद्द हो सकता है।
- अगर आपको सीट पसंद नहीं आती है, तो सीट अपग्रेड का विकल्प चुनें। राउंड-1 में फ्री एग्जिट मिलता है, लेकिन राउंड-2 या मॉप-अप राउंड में अगर सीट अलॉट हो जाती है और रिपोर्ट नहीं करती हैं तो सिक्योरिटी मनी जब्त हो सकती है। साथ ही आगे के राउंड से बाहर भी किया जा सकता है। ऐसे में एक-एक नियम को गौर से पढ़ें।
- एडमिशन के बाद कॉलेज जॉइन करने के बाद सीट छोड़ देती हैं, तो फीस वापस नहीं मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- 30 के बाद बदलना चाहती हैं जॉब फील्ड? ये 5 करियर स्किल्स खोलेंगी सफलता के नए दरवाजे
MBBS-BDS एडमिशन के लिए काउंसलिंग में जाने से पहले ऊपर लेख में दी गई जानकारी और mcc द्वारा जाकी होने वाली ऑफिशियल नोटिस को ध्यान से पढ़ें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Magnific, Herzindagi
