10वीं या 12वीं पास करने के बाद कई स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी या फिर नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने अलग-अलग कुल 97 पदों के लिए आवेदन जारी किया है। अगर आप इसरो सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा में काम करना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं। नीचे लेख में पढ़ें इसरो 2026 भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी।

इसरो 2026 भर्ती के लिए आवेदन तारीख

इसरो में नौकरी करने की चाह रखने वाले उम्मीदवार 9 नवंबर, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा ने इन पदों पर वैकेंसी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। 

इसरो 2026 भर्ती में किन पदों पर वैकेंसी निकाली गई है?

सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा, इसरो ने कुल 97 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें इसरो टेक्निकल असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट A, नर्स B, टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन B, फायरमैन, हल्का वाहन चालक, भारी वाहन चालक, मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया गया है।

इसरो 2026 भर्ती पदों के लिए कैसे आवेदन करें?

  • वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे ISRO SDSC SHAR की ऑफिशियल वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे SDSC SHAR/RMT/03/2026 लिंक पर जाएं और क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करने के बाद भर्ती नोटिफिकेशन पेज खुलकर सामने आएगा।
  • इस पर दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
  • अब अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आखिर में ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म जमा होने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

इसरो 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने की योग्यता

जैसा कि ऊपर लेख में बताया है कि इसरो 2026 भर्ती के तहत 97 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। ऐसे में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए इंजीनियरिंग ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा।
  • साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी या फोटोग्राफी या सिनेमेटोग्राफी में डिग्री जरूरी है।
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • नर्सिंग के पद पर आवेदन के लिए नर्सिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • ड्राफ्ट्समैन पद पर भर्ती के लिए आवेदक के पास 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना जरूरी है।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • ड्राइवर के पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स का हाईस्कूल पास होना जरूरी है।

इसरो भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क

रजिस्ट्रेशन फीस हर पद के लिए अलग है। बता दें कि परीक्षा देने के बाद शुल्क वापस मिल जाता है। तकनीकी सहायक, नर्स और अन्य (पोस्ट कोड 07-15) के लिए शुरुआती फीस 750 रुपये है, जबकि तकनीशियन, ड्राइवर और एमटीएस (पोस्ट कोड 16-30) के लिए यह 500 रुपये है। महिलाओं, एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को परीक्षा देने के बाद पूरा पैसा वापस मिल जाता है, इसलिए उनका खर्च शून्य (0) रुपये रहता है। वहीं, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होता है। बाद में आधा रिफंड यानी 250 रुपये मिलता है।

इसरो 2026 भर्ती के पदों पर सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा?

इसरो 2026 भर्ती पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदक को सबसे पहले सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। वहीं, ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए ड्राइविंग टेस्ट और ट्रेड टेस्ट देना होगा। आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा किया जाएगा।

अगर आप भी इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक हैं, तो दी गई जानकारी के आधार पर इसरो 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-Magnific