भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी) में अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन जारी किया है। इस भर्ती में स्नातक, तकनीशियन और वाणिज्यिक अभ्यास अप्रेंटिसशिप के पद शामिल हैं। एनएटीएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इसरो अप्रेटिंस पद से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसरो अप्रेंटिस के कितने पदों निकाली गई भर्ती?

इस भर्ती में तीन श्रेणियों में कुल 410 प्रशिक्षु पदों को शामिल किया गया है। संगठन ने चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षुता अवधि के दौरान मिलने वाले मासिक वजीफे यानी स्टाइपेंड का भी विवरण दिया है।

पद रिक्तियां  स्टाइपेंड
स्नातक ट्रेनी 220 12,300 रुपये
तकनीशियन ट्रेनी 120 10,900 रुपये
वाणिज्यिक ट्रेनी 70 10,900 रुपये

उम्मीदवारों को याद रखने योग्य महत्वपूर्ण तिथियां

अगर आप इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखती हैं, तो आप आवेदन के लिए जारी की गई तारीखों का खास ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो फॉर्म नहीं भर पाएंगी। नीचे पढ़ें जरूरी तिथियां-

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 29 जुलाई, 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 28 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे)

अप्रेटिंस पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना की सावधानीपूर्वक पढ़ें। साथ ही आप जिस पद पर आवेदन करना चाहती हैं, उसके लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तों के योग्य हैं या नहीं।

  • इसरो के अनुसार, चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से योग्यता पर आधारित होगी। प्रारंभिक चरण में, उम्मीदवारों का चयन उनके संबंधित अध्ययन क्षेत्रों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को निर्दिष्ट केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद, संगठन डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों की लास्ट मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

अप्रेंटिस भर्ती 2026 पद के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आईएसआरओ यूआरएससी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अपना आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकती हैं।

  • सबसे पहले एनएटीएस के पोर्टल isro.gov.in पर जाएं।
  • अगर आपने आपने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है तो छात्र के रूप में अपना पंजीकरण कराएं।
  • इसके बाद अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • फिर यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), इसरो को सर्च करें।
  • इसके बाद आप जिस प्रशिक्षु पद के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उसे सेलेक्ट करें।
  • फिर आवेदन प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन करने से पहले दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म भरें।

इसे भी पढ़ें- 30 के बाद बदलना चाहती हैं जॉब फील्ड? ये 5 करियर स्किल्स खोलेंगी सफलता के नए दरवाजे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- magnific, herzindagi