शादी या बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के करियर में ब्रेक आना एक आम बात है। कई बार परिवार की जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ती है। मगर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप दोबारा काम पर नहीं लौट सकतीं। करियर में गैप आने के बाद भी दोबारा से नौकरी में वापसी करना मुमकिन है। इसके लिए केवल आपको सही डायरेक्शन और थोड़ी तैयारी की जरूरत होती है। अगर आप भी दोबारा से प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे बताने जा रहे हैं, जिसे आजमाकर आप आसानी से नौकरी में रीएंट्री कर सकती हैं।
जॉब में दोबारा से वापसी करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
अगर आप शादी या प्रेग्नेंसी के बाद अपने करियर को दोबारा से शुरू करने का सोच रही हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कैसे करें? इस स्थिति में बहुत सोचने या परेशान होने की जरूरत नहीं है आप नीचे दिए गए टिप्स को आजमा सकती हैं।
1. री-एंट्री और बैक-टू-वर्क कॉर्पोरेट प्रोग्राम्स पर करें काम
आज की कई बड़ी और मल्टीनेशनल कंपनियां महिलाओं के लिए विशेष रूप से 'रिटर्नशिप' या 'बैक-टू-वर्क' प्रोग्राम चलाती हैं। ये प्रोग्राम्स उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जो कुछ सालों के ब्रेक के बाद कॉर्पोरेट सेक्टर में दोबारा कदम रखना चाहती हैं। इन प्रोग्राम्स में आपको री-ट्रेनिंग, मेंटरशिप और एक सहज माहौल मिलता है, जिससे बिना किसी दबाव के आप अपनी पुरानी लय वापस पा सकती हैं।
2. माइक्रो-सर्टिफिकेशन से खुद को अप-टू-डेट करें
समय के साथ टेक्नोलॉजी और काम करने के तरीके में बहुत तेजी से बदलते हैं। ऐसे में अपनी फील्ड के हिसाब से नए टूल्स या सॉफ्टवेयर सीखें। इसके लिए आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स (जैसे- कोर्सेरा, यूडेमी या लिंक्डइन लर्निंग) से छोटे-छोटे कोर्स या सर्टिफिकेशन कर सकती हैं। यह आपके बायोडाटा में गैप के सवाल को अपने आप खत्म कर देता है और यह साबित करता है कि आप आज की आधुनिक तकनीक के साथ पूरी तरह अपडेट हैं।
3. फ्रीलांसिंग या गिग इकॉनमी से शुरुआत करें
अगर आप सीधे फुल-टाइम जॉब में लौटने को लेकर थोड़ा हिचकिचा रही हैं, तो फ्रीलांसिंग या प्रोजेक्ट-बेस्ड काम से शुरुआत करना बेहतरीन तरीका है। इससे आप अपनी सुविधानुसार वर्क-फ्रॉम-होम या पार्ट-टाइम काम करते हुए अपने कॉन्फिडेंस को रिबिल्ड कर सकती हैं। यह आपके सीवी में वर्क एक्सपीरियंस भी जोड़ देगा और एंप्लॉयर्स को आपकी कार्यकुशलता पर भरोसा भी दिलाएगा।
4. लिंक्डइन और प्रोफेशनल नेटवर्किंग को दोबारा से करें कनेक्ट
पुराने ऑफिस फ्रेंड्स, सीनियर्स और मेंटर्स से कॉटेक्स जुड़ें। लिंक्डइन पर पॉजिटिव पोस्ट लिखें और बताएं कि आप दोबारा से नौकरी करने के लिए तैयार हैं। सिर्फ रिज्यूम भेजने के बजाय अपनी फील्ड के लोगों से वर्चुअल कॉफी चैट या इंडस्ट्री वेबिनार के जरिए जुड़ें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार नौकरियां संपर्कों और रेफरेंस के जरिए आसानी से मिल जाती हैं।
5. मदरहुड या गैप के दौरान सीखे गए सॉफ्ट स्किल्स को मेंशन करें
मां बनने की जर्नी या पारिवारिक जिम्मेदारियों के दौरान कई बार हम ऐसी चीजें सीखते हैं, जो जरूरी स्किल्स की तरह काम करता है जैसे टाइम मैनेजमेंट, मल्टीटास्किंग, क्रासिस मैनेजमेंट और धैर्य। इंटरव्यू के दौरान इन्हें अपनी ताकत के रूप में पेश करें। एंप्लॉयर्स हमेशा ऐसे कर्मचारियों की तलाश में रहते हैं जो प्रेशर में भी शांत रहकर बेहतर फैसले ले सकें।
करियर में गैप आने का मतलब यह नहीं होता है कि आप दोबारा से नौकरी नहीं कर सकती हैं। इसके लिए केवल आपको कुछ चीजों पर काम करने की आवश्यकता होती है। साथ ही जरूरत है खुद पर भरोसा रखने की, अपनी स्किल्स को अपडेट करने की।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1790773883601_m.webp)