जैसे ही कॉलेज खत्म होता है, हर युवा चाहता है किउसे एक अच्छी और पसंदीदा नौकरी मिले। आज के डिजिटल दौर में सिर्फ रिज्यूमे बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक मजबूत लिंक्डइन प्रोफाइल होना भी उतना ही जरूरी है। ज्यादातर कंपनियां और रिक्रूटर्स नए टैलेंट को खोजने के लिए LinkedIn का ही सहारा लेते हैं। अगर आप भी फ्रेशर हैं और बिना किसी बड़े वर्क एक्सपीरियंस के ड्रीम जॉब पाना चाहते हैं, तो आपकी लिंक्डइन प्रोफाइल आपका सबसे बड़ा हथियार बन सकती है। सही तरीके से बनाई गई प्रोफाइल आपको सही लोगों और कंपनियों की नजरों में लाती है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि फ्रेशर्स अपनी LinkedIn प्रोफाइल को कैसे प्रोफेशनल और असरदार बना सकते हैं? इसके लिए हमने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा की कम्युनिकेशन और कंटेंट मैनेजर रिन्नी माहेश्वरी से भी बात की है। जानते हैं आगे...

फ्रेशर्स के लिए LinkedIn प्रोफाइल गाइड

एक शानदार और अट्रैक्टिव प्रोफाइल तैयार करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. प्रोफेशनल प्रोफाइल फोटो लगाएं

आपकी तस्वीर से प्रोफाइल को पहचान मिलती है। फोटो में अकेले हों, दोस्तों या पालतू जानवरों के साथ वाली फोटो न लगाएं। बहुत महंगी फोटो की जरूरत नहीं है, फोन से ली गई साफ और मुस्कुराती हुई कैजुअल/फॉर्मल फोटो ही काफी है।

2. शिक्षा और शुरुआती अनुभव को उभारें

अपने कॉलेज, डिग्री और मुख्य विषयों का साफतौर पर उल्लेख करें। अगर आपके पास फुल-टाइम जॉब का एक्सपीरियंस नहीं है, तो इंटर्नशिप, पार्ट-टाइम काम, समर जॉब या वॉलंटियर वर्क को जरूर जोड़ें। कॉलेज प्रोजेक्ट्स, अचीवमेंट्स और अच्छे मार्क्स को प्रोफाइल में शामिल करें।

3. स्किल्स को हाइलाइट करें

एक्सपर्ट के अनुसार, पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स के दौरान सीखी गई स्किल्स को प्रोफाइल में जोड़ें। केवल कोडिंग या डिजाइनिंग जैसी टेक्निकल स्किल्स ही नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन, टीमवर्क, प्रॉब्लम सॉल्विंग और टाइम मैनेजमेंट जैसी सॉफ्ट स्किल्स भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें- नौकरी बदलने का सही समय कैसे पहचानें? एक्सपर्ट से जानें

4. समरी या अबाउट सेक्शन में अपनी पहचान बताएं

समरी आपकी प्रोफाइल का सबसे अहम हिस्सा है। इसे अपना 'एलिवेटर पिच' समझें। केवल कोर्सेज की लिस्ट बनाने के बजाय अपने करियर गोल्स, पैशन और खूबियों को 3-4 वाक्यों में शेयर करें।

उदाहरण: "I’m a passionate marketing graduate eager to help brands grow through digital strategies."

 

5. एक्टिव रहें और एंगेजमेंट बढ़ाएं

प्रोफाइल बनाकर छोड़ न दें। अपनी फील्ड से जुड़े आर्टिकल्स, विचार और प्रोजेक्ट्स नियमित रूप से पोस्ट करें। दूसरों की पोस्ट पर अच्छे कमेंट्स करें और अपनी इंडस्ट्री के प्रोफेशनल लोगों से कनेक्ट करें।

LinkedIn प्रोफाइल चेकलिस्ट

आपको प्रोफाइल बनाने से पहले पता होना चाहिए कि क्या करें और क्या न करें-

प्रोफाइल सेक्शन क्या करें? क्या न करें?
प्रोफाइल फोटो साफ, प्रोफेशनल और मुस्कुराती हुई फोटो लगाएं ग्रुप फोटो, सेल्फी या चश्मे वाली फोटो न लगाएं
हेडलाइन अपनी डिग्री और लक्ष्य (e.g., Aspiring Data Analyst) लिखें  केवल 'Student' या 'Unemployed' न लिखें
अनुभव  इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स और वॉलंटियर काम जोड़ें वर्क एक्सपीरियंस खाली न छोड़ें
स्किल्स  हार्ड और सॉफ्ट स्किल्स दोनों को शामिल करें  फेक या बिना सीखी हुई स्किल्स न लिखें 

एक फ्रेशर के तौर पर अनुभव की कमी होना बिल्कुल आम बात है, लेकिन LinkedIn आपकी काबिलियत और सोच को दिखाने का सबसे बेहतरीन मंच है। आप आज ही अपनी प्रोफाइल अपडेट करें और अपने करियर की शानदार शुरुआत करें!

यह भी पढ़ें- घूमने के शौकीन हैं? जानिए ट्रेवल एंड टूरिज्म सेक्टर में करियर बनाने के 5 बेस्ट ऑप्शंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific