सर्दियों का मौसम शुरू होते ही टेम्परेचर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। टेम्परेचर में होने वाले ये बदलाव न सिर्फ स्किन की सेहत को प्रभावित करते हैं बल्कि बालों पर भी असर डालते हैं। सर्दियां आते ही ठंडी हवा और कम नमी की वजह से बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए लगते हैं। कुछ लोगों को स्कैल्प पर खुजली, रूखापन और डैंड्रफ जैसी परेशानी भी देखने को मिलती है।

तापमान गिरने पर बालों की समस्या क्यों बढ़ती है?

क्या आप जानते हैं कि तापमान गिरने की वजह से बालों में कई तरह की परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं तापमान गिरने पर बालों की समस्या क्यों बढ़ती है।

ठंडी हवा और स्कैल्प पर डैंड्रफ

ठंड के मौसम में हवा में नमी की कमी और ठंडी हवा की वजह से बाल रूखे, खुरदुरे और फ्रिजी होने लगते हैं। कम टेम्परेचर और ठंडी हवा के कारण स्कैल्प पर भी डैंड्रफ जैसी परेशानी देखने को मिलती है। इससे खुजली और खिंचाव होने लगता है। 

गर्म पानी और हीट टूल्स का असर

ठंड से बचने के लिए अक्सर महिलाएं गर्म पानी से अपने बालों को धोती हैं या ब्लो ड्रायर व हीट टूल्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में तेज गर्मी बालों की नमी को छीन सकती है, जिससे बाल रूखे और दोमुंहे हो सकते हैं।

सर्दी के मौसम में हेयर केयर रूटीन क्यों बदल जाता है?

मौसम ठंडा होने की वजह से बाल झड़ना और डैंड्रफ होना जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में हेयर केयर रूटीन बदलना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में आप इन आसान आदतों को अपना सकती हैं -

तेल मालिश और कंडीशनिंग

सर्दियों में अगर आप तेज गर्म पानी से बाल धो रही हैं, तो उससे बचें और हल्के गुनगुने या सामान्य पानी का इस्तेमाल करें।

  • बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।
  • बाल धोने से पहले हल्के गुनगुने तेल से स्कैल्प व बालों की मसाज करें और शैम्पू के बाद कंडीशनर या हेयर मास्क जरूर लगाएं।
  • गीले बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़कर सुखाने की बजाय हल्के हाथ से दबाएं और इन्हें नेचुरल तरीके से सूखने दें।
  • बाल सूखने या थोड़े नमी रहने पर चौड़े दांतों वाली कंघी से धीरे-धीरे सुलझाएं।

निष्कर्ष: सर्दियों में टेम्परेचर कम होने की वजह से बालों पर सीधा असर देखने को मिलता है। हवा की रूखी तासीर, स्कैल्प की नमी कम होना और बहुत गर्म पानी जैसी आदतें हमारे बालों को कमजोर बना सकती हैं। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखते हुए ही आप सर्दियों में अपना हेयर केयर रूटीन बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।