महिलाएं अपनी स्किन का बेहद खयाल रखती हैं। मौसम कैसा भी हो, वे बराबर अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए और स्किन पर होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए हर तरह के उपाय भी आजमाती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं रोजाना सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं। अगर आप भी चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना चाहती हैं, लेकिन कौन सा सनस्क्रीन चेहरे पर इस्तेमाल करें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस खबर में हम आपको बताएंगे, कि आप अपनी स्किन के हिसाब से कौन सा सनस्क्रीन चुन सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें उमस में कौन सा सनस्क्रीन है बेस्ट
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि सनस्क्रीन स्किन को प्रोटेक्ट करता है और त्वचा को मुलायम बनाएं रखने में मदद करता है। ऐसे में आप अगर आपकी स्किन के टाइप के हिसाब से बरसात के मौसम में सनस्क्रीन नहीं चुन पा रही हैं, तो अब आप कुछ आसान तरीकों से पता लगा सकती हैं।जैसे -
ऑयली स्किन की महिलाओं के लिए सनस्क्रीन
ऑयली स्किन वाली महिलाएं अल्ट्रा-लाइट मैट-फिनिश जेल सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बरसात और उमस के दौरान आपकी स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। बात करें SPF की तो आपके स्किन टाइप के हिसाब से SPF 35 से SPF 50 वाला सनस्क्रीन बेस्ट हो सकता है।
ड्राई स्किन की महिलाओं के लिए सनस्क्रीन
वहीं ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए लाइटवेट हाइड्रेटिंग फ्लूइड या लोशन सनस्क्रीन सही ऑप्शन हो सकता है। आप इसका इस्तेमाल उमस के दौरान कर अपनी स्किन को स्वस्थ रख सकती हैं। यह बरसात और उमस के दौरान लगाने के लिए परफेक्ट है। बात करें SPF की, तो आपके स्किन टाइप के हिसाब से SPF 50 वाला सनस्क्रीन बेस्ट हो सकता है।
सेंसिटिव स्किन की महिलाओं के लिए सनस्क्रीन
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आप मिनरल या फिजिकल सनस्क्रीन भी ट्राई कर सकती हैं। यह एक सही ऑप्शन हो सकता है, जिसे आप बरसात के दौरान स्किन पर लगाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आपके लिए भी SPF 30 से SPF 50 वाला सनस्क्रीन बेस्ट रहेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
आप अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से इन सनस्क्रीन को चुन सकती हैं, लेकिन जब भी आप इन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो आप डर्मटलॉजिस्ट की राय जरूर लें और उनके बताएं ट्रीटमेंट को फॉलो करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
यह भी पढ़ें- Sunscreen Guide: क्या आप सही सनस्क्रीन चुन रही हैं? जानें SPF, PA रेटिंग और इसे स्किन पर अप्लाई करने के रूल्स
Image Credit : magnific
