बरसात की फुहारें जहां मौसम को सुहावना बना देती हैं, वहीं बढ़ती नमी और उमस त्‍वचा के लिए कई परेशानियां भी लेकर आती हैं। इस मौसम में त्‍वचा को हेल्‍दी और शाइनी बनाए रखने के लिए हम तरह तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। कई महिलाएं चेहरे पर आइस क्‍यूब्‍स का इस्‍तेमाल भी करते हैं, ताकि ताजगी और ठंडक महसूस हो सके। अगर आप भी बरसात में चेहरे पर आइस क्यूब्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आज हम आपको डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद से बताएंगे कि बरसात में इसका इस्तेमाल सही है या नहीं।

स्किन पर डायरेक्ट बर्फ लगाने के नुकसान

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी का कहना कि बारिश के पानी से स्किन से जुड़ी कई समस्‍याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए कुछ लोग चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी आइस क्यूब्स का फेस के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं, तो इससे त्‍वचा को फायदा होने की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। आइस हमारी स्किन के नीचे मौजूद ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देती है, जिससे पफीनेस, सूजन, रेडनेस और ओपन पोर्स कुछ समय के लिए कम दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है। 

चेहरे पर बर्फ लगाने का गलत तरीका

अगर आप भी बर्फ को सीधे चेहरे पर लगाती हैं, तो यह तरीका बिल्‍कुल गलत है। ऐसा करने से स्किन में सूजन आती है और आइस बर्न का खतरा भी बढ़ता है। अगर आप भी इसे डायरेक्ट लगा रही हैं, तो इससे बचें। 

यह भी पढ़ें- DIY Ice Cubes for Summer Glow: चेहरे की टैनिंग और ओपन पोर्स के लिए आजमाएं इन चीजों से तैयार आइस क्यूब्स, स्किन रहेगी हायड्रेट

आइस क्यूब्स इस्तेमाल करने के 2 बेस्ट तरीके

बर्फ को चेहरे पर लगाने का सही तरीका हम आपको बता रहे हैं। इन 2 तरीकों से बर्फ लगाने से स्किन को फायदा हो सकता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और मानसून में स्किन में होने वाली च‍िपचिपाहट भी कम होती है।   

  • आइस क्यूब्स को किसी भी कॉटन के कपड़े में लपेटकर फिर चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
  • आप एक बड़े बर्तन में पानी और आइस डालकर इसमें चेहरे को डुबा सकती हैं।इससे आइस की कूलनेस इक्वली फेस पर डिस्ट्रीब्यूट होती है और फेस पर इरिटेशन भी नहीं होती है।

ये दो तरीके बेस्ट हो सकते हैं और स्किन प्रॉब्लम्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 

अगर आप भी अभी तक डायरेक्ट चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल कर रही थी, तो अब ऐसा करने से बचें और डॉक्टर के बताए तरीके को एक बार आजमाकर देख सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- गर्मियों में डल और ड्राई स्किन को कहें बाय, 'वॉटरमेलन' आइस क्यूब से पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific