बालों की खोई हुई चमक 'हेयर स्पा' से वापस लाई जा सकती है। हालांकि, हर महीने पार्लर जाकर महंगे केमिकल वाले ट्रीटमेंट्स कराना न तो बजट के लिए सही है और न ही बालों की सेहत के लिए। ऐसे में महंगे सैलून के खर्चों को बाय-बाय बोल दें और घर पर ही नेचुरल चीजों से अपने बालों को एक नया जीवन दे सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर बालों की खोई चमक कैसे लौटाएं और हेयर स्पा कैसे करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कैसे करें घर पर हेयर स्पा?

  • हेयर स्पा की शुरुआत हमेशा सूखे बालों को सुलझाने से करें। एक चौड़े दांतों वाली कंघी की मदद से बालों को नीचे से ऊपर की ओर धीरे-धीरे सुलझाएं ताकि वे टूटें नहीं। अब अपने बालों को 4 से 6 छोटे हिस्सों में बांट लें। 

  • यदि आपके बाल सूखे हैं, तो नारियल या जैतून का तेल चुनें और अगर स्कैल्प ऑयली है, तो बादाम या जोजोबा तेल का इस्तेमाल करें।
  • अब तेल को हल्का गुनगुना कर लें। अब उंगलियों के पोरों की मदद से इसे स्कैल्प से लेकर बालों के आखिरी छोर तक अच्छी तरह लगाएं।  
  • फिर बालों को भाप देना सबसे जरूरी स्टेप में से एक है। इसके लिए एक तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे अपने बालों पर अच्छी तरह लपेट लें।
  • ऊपर से शॉवर कैप पहन लें ताकि गर्माहट अंदर बनी रहे। 15-20 मिनट की यह स्टीमिंग बालों के क्यूटिकल्स को खोलती है, जिससे तेल बालों की गहराई तक जाकर डैमेज को रिपेयर करता है।
  • स्टीम लेने के बाद बालों पर होममेड मास्क लगाएं। रूखे बालों के लिए एवोकैडो, शहद और दही का पेस्ट बेस्ट है, जबकि ऑयली बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का मास्क अच्छा काम करता है।
  • इस मास्क को जड़ों को छोड़कर बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें - Remedy For Thinning Hair: बाल लंबे तो हैं पर पूंछ जैसे पतले हो गए हैं? ये उपाय आएगा आपके काम

  • अब बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बालों को साफ करें। तेल निकालने के लिए दो बार शैम्पू कर सकती हैं, लेकिन बालों को जोर से न रगड़ें।
  • फिर कंडीशनर लगाएं और क्यूटिकल्स को लॉक करने के लिए बालों को बिल्कुल ठंडे पानी से साफ करें। 

इसे भी पढ़ें - Summer Hair Care Tips for Long Hair: तपती गर्मी में ऐसे करें लंबे बालों की केयर, बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik