गर्मी के मौसम में पैरों पर टैनिंग होने की वजह से इनकी खूबसूरती कम होने लगती है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी पैरों पर हो रही टैनिंग और कालेपन की वजह से परेशान रहती है साथ ही अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर कुछ लेटेस्ट नेल पेंट शेड्स का इस्तेमाल कर पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है।
पिस्ता या सेज ग्रीन
अगर आप चाहती हैं, कि आपके पैर खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखे, तो आप इस तरह के पिस्ता या सेज ग्रीन शेड्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे नेल पेंट के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रहे हैं, जो आपके नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बेहद मदद करेंगे। आप इसे अपने आउटफिट के हिसाब से मैच कर लगा सकती हैं।
पेरीविंकल ब्लू या लैवेंडर
आप चाहें, तो इस तरह के लेटेस्ट पेरीविंकल ब्लू या लैवेंडर शेड्स को भी चुन सकती हैं, जिसे आप न सिर्फ पैरों के नाखून पर इस्तेमाल कर सकती हैं, बल्कि इसका इस्तेमाल आप हाथों के नाखूनों के लिए भी कर सकती हैं। ऐसे नेल पेंट शेड्स आपके पैर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे और इन्हें अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।
मैटेलिक गनमेटल ग्रे या लाइट कलर
अगर आपको भी नेल पेंट लगाने का बहुत शौक है, लेकिन आप कौन से नेल पेंट लगाएं, इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के मैटेलिक गनमेटल ग्रे या लाइट कलर को चुन सकती हैं। ऐसे शेड्स इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। ऐसे शेड्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Best Nail Paint Shades: नेल पेंट के बाद भी हाथ दिखते हैं काले? ऐसे चुनें स्किन टोन के हिसाब शेड्स
ब्राउन, चॉकलेट न्यूड या टैन
आपके लिए इस तरह के ब्राउन, चॉकलेट न्यूड या टैन शेड्स भी परफेक्ट हो सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल कर आप अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसे आप अपने पैरों पर लगाकर न सिर्फ स्टाइलिश लुक पा सकती हैं, बल्कि पैरों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। ऐसे नेल पेंट के शेड्स आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कॉस्मेटिक की दुकान पर मिल जाएंगे।
क्लासिक चेरी रेड या ब्लड रेड
आप चाहे, तो इस तरह के ट्रेंडी और लेटेस्ट क्लासिक चेरी रेड या ब्लड रेड शेड्स को भी चुन सकती हैं। यह आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं, जिसे आप न सिर्फ पैर पर, बल्कि हाथों पर भी लगा सकती हैं। ऐसे नेल पेंट शेड को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ मैचकर सकती हैं, जो आपके लुक को बेहतर बना देंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
