सर्दियों का मौसम आते ही स्‍क‍िन के साथ-साथ होंठों के फटने और ड्राई होने की समस्या भी बढ़ जाती है। ठंडी हवा और कम नमी की वजह से होंठ जल्दी ड्राई होने लगते हैं। कई बार तो होंठ इतने रूखे हो जाते हैं कि उन पर पपड़ी जम जाती है। ऐसे में बार-बार लिप बाम लगाने का मन करता है। बाजार में कई तरह के लिप बाम मिलते हैं, लेकिन अगर आप घर पर कुछ नया बनाकर इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो पारिजात के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पारिजात को हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता है। इसके खूबसूरत सफेद फूलों का इस्तेमाल घर पर लिप बाम बनाने के लिए किया जा सकता है। हम आपको ल‍िप बाम बनाने का तरीका बता रहे हैं।

image credit- magnific

पारिजात के फूलों से लिप बाम बनाने के लिए क्या चाहिए?

पारिजात के फूलों से अगर आप ल‍िप बाम बनाना चाहती हैं, तो इसके ल‍िए नीचे बताए गए चीजों की जरूरत पड़ेगी। जैसे-

  • पारिजात के ताजे फूल
  • नारियल का तेल
  • थोड़ा सा बीवैक्स
  • विटामिन ई कैप्सूल

इन चीजों की मदद से आप घर पर लिप बाम बना सकती हैं। बस ध्यान रखें कि इस्तेमाल किए जाने वाले फूल साफ हों और उन पर किसी तरह की धूल या गंदगी न लगी हो।

कैसे बनाएं पारिजात के फूलों से लिप बाम?

इस लिप बाम को बनाने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। जैसे- सबसे पहले पारिजात के फूलों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए सूखने दें, ताकि उन पर पानी न रहे।

  • अब एक छोटे बर्तन में नारियल का तेल लें और उसमें पारिजात के फूल डाल दें।
  • इस तेल को लो फ्लेम पर थोड़ा सा गर्म करें। ध्यान रखें कि तेल को बहुत ज्यादा गर्म नहीं करना है।
  • फूलों को तेल में कुछ देर रहने दें, ताकि उनका रंग और अर्क तेल में आ सके।
  • अब इस तेल को छानकर अलग कर लें।
  • दूसरे बर्तन में थोड़ा बीवैक्स मेल्‍ट करें और उसमें छाना हुआ तेल मिला दें।
  • इसे अच्छी तरह से मिला लें।
  • आखिर में विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालकर फिर से मिक्‍स करें।
  • अब इसे आप साफ और सूखे छोटे डिब्बे में भर दें। इसे ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद यह लिप बाम की तरह जम जाएगा। आपका घर का बना ल‍िप बाम तैयार है।
 
image credit- adobe stock

होंठों पर कैसे लगाएं यह होममेड लिप बाम?

इस लिप बाम को साफ होंठों पर कम मात्रा में ही लगाना है। सर्दियों में जब भी होंठ ड्राई लगें तो इसे लगा लें। रात को सोने से पहले भी इसे होंठों पर लगा सकती हैं।

  • पहली बार यह ल‍िप बाम यूज कर रही ह‍ैं, तो पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • ल‍िपस्‍ट‍िक कम ही लगाएं।
  • द‍िक्‍कत ज्‍यादा हो तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य घरेलू नुस्खों और ब्यूटी टिप्स पर आधारित है। हर किसी की स्किन और होंठों का टेक्सचर अलग होता है, इसलिए इस लिप बाम को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपके होंठ बहुत अधिक फटे हैं, उनसे खून आ रहा है या आपको किसी भी चीज से एलर्जी है, तो किसी स्किन एक्सपर्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। HerZindagi इस नुस्खे से होने वाले किसी भी तरह के नुकसान की ज‍िम्मेदारी नहीं लेता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI