ग्लोइंग और बेदाग स्किन पाने के लिए महिलाएं आजकल कई तरह के ब्यूटी रूटीन और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं। कोरियन स्किन केयर में चावल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा किया जाता है, और सोशल मीडिया पर इन दिनों राइस मास्क की खूब चर्चा देखने को मिल रही है।
ऐसा दावा किया जाता है कि स्किन से टैनिंग हटाने और झुर्रियों को कम करने के लिए राइस मास्क बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या वाकई यह नुस्खा त्वचा के लिए असरदार है? आइए जानते हैं इस पर डर्मेटोलॉजिस्ट की क्या राय है?
क्या वाकई स्किन के लिए फायदेमंद है राइस मास्क?
जयपुर के रहने वाले डर्मेटोलॉजिस्ट साहिल के अनुसार, चावल सिर्फ खाने के ही काम नहीं आता, बल्कि यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
- इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।
- इसमें फेरुलिक एसिड और एलांटोइन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्किन की रंगत को सुधारने में बहुत असरदार होते हैं।
- राइस मास्क त्वचा को फ्री रेडिकल्स और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।
- चावल में मौजूद नेचुरल तत्व चेहरे की रंगत को साफ करने के साथ-साथ इसे पोषण देकर मुलायम बनाने में भी काफी कारगर माने जाते हैं।
टैनिंग और पिगमेंटेशन के लिए राइस मास्क?
अगर आपके मन में यह सवाल है कि यह दाग-धब्बों पर कैसे काम करता है, तो इसे ऐसे समझें -
- धूप में ज्यादा देर रहने की वजह से स्किन पर टैनिंग जमने लगती है। ऐसे में राइस मास्क में मौजूद स्टार्च और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की ऊपरी परत से जिद्दी टैनिंग को हटाने और रंगत को निखारने में मदद करते हैं।
- चेहरे पर झाइयों और पिगमेंटेशन की समस्या के कारण अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में चावल का पानी और राइस मास्क दोनों ही पिगमेंटेशन को कम करने में काफी मदद करते हैं।
घर पर आसानी से ऐसे तैयार करें राइस मास्क
आप भी घर बैठे आसानी से यह नेचुरल राइस मास्क तैयार कर सकती हैं -
- सबसे पहले उबले हुए चावल को अच्छी तरह पीसकर एक बारीक पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में थोड़ा सा दूध और शुद्ध शहद मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
- इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट के लिए सूखने दें।
- तय समय के बाद सामान्य पानी से चेहरे को धो लें।
निष्कर्ष: कोरियन राइस मास्क इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। डर्मेटोलॉजिस्ट की राय के अनुसार इसमें कुछ ऐसे बेहतरीन तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। इसलिए, जब भी आप पहली बार राइस मास्क का इस्तेमाल करें, तो पैच टेस्ट जरूर कर लें। उसके बाद ही इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik
-1793884220767_m.webp)