Potato Starch Face Mask: महिलाएं अपने चेहरे की रंगत को निखारने, मॉइश्चराइज रखने, टैनिंग जैसी समस्याओं के लिए आमतौर पर बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप आलू का इस्तेमाल करके चमकदार त्वचा पा सकती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर आलू से बना फेस मास्क चर्चा में है। अगर आप भी घर पर आसान और कम खर्च वाला स्किन केयर तरीका खोज रही हैं, तो इस मास्क को बनाकर ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, हर त्वचा अलग होती है, इसलिए इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
नीचे लेख में जानें आलू के स्टार्च (Aloo Ka Starch) से कैसे बनाएं फेस मास्क और इस्तेमाल करने का तरीका। साथ ही जानें घर पर आलू का स्टार्च बनाने का आसान प्रोसेस।
आलू के स्टार्च से फेस मास्क कैसे बनाएं?
स्किन की चमक को नेचुरल तरीके से पाने के लिए आप घर पर आलू के स्टार्च से फेस मास्क बना सकती हैं। नीचे पढ़ें आसान तरीका।
- इस DIY Face Mask को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें।
- अब इसमें थोड़ा सा आलू का स्टार्च डालें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो।
- इसके बाद चेहरे को सामान्य पानी से धोकर सुखा लें।
- इसके बाद पेस्ट को ब्रश या उंगुलियों की मदद से पतली परत चेहरे पर लगाएं।
- आंख और होठों के आस-पास वाले एरिया में पेस्ट को न लगाएं।
- 10 मिनट के बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ करें।
चेहरे की रंगत में आलू क्यों है फायदेमंद?
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बे, टैनिंग और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके स्टार्च से बना यह मास्क त्वचा को गहराई से साफ करके उसे तुरंत नेचुरल ग्लो और कसाव देता है।
फेस मास्क इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का रखें ध्यान
घरेलू नुस्खे हर किसी की त्वचा पर अलग-अलग असर करते हैं। ऐसे में चेहरे पर लगाने से पहले आलू के स्टार्च से बने पेस्ट का पैच टेस्ट जरूर करें। अगर खुजली, जलन, रेडनेस या सूजन जैसी कोई भी समस्या समझ आती हैं, तो इसे पेस्ट का इस्तेमाल न करें।
Image Credit-ai
घर पर आलू का स्टार्च कैसे बनाएं?
अगर आप घर पर आलू का स्टार्च बनाना चाहती हैं, तो नीचे इसकी आसान प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। जानें सामग्री और पूरी विधि-
सामग्री
- 2 मीडियम साइज के ताजे आलू
- थोड़ा सा पानी
Homemade Potato Starch बनाने का आसान तरीका
बाजार में आपको आलू का स्टार्च आसानी से मिल जाएगा। अगर आप मार्केट वाली चीजों का इस्तेमाल स्किन पर करने से बचती हैं, तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। नीचे पढ़ें प्रोसेस-
Image Credit-ai
- सबसे पहले आलूओं को अच्छे से छीलकर धो लें।
- अब इन्हें कद्दूकस कर लें या फिर मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर पीसकर पेस्ट या प्यूरी बना लें।
- इस पिसे हुए आलू के मिश्रण को एक साफ सूती कपड़े या छननी में डालें और निचोड़कर सारा रस एक कटोरे में निकाल लें।
- इस रस को 10 से 15 मिनट के लिए बिना छेड़े ऐसे ही रख दें।
- आप देखेंगे कि आलू का सारा रस ऊपर रह गया है और कटोरे के नीचे बिल्कुल सफेद रंग की गाढ़ी परत जम गई है।
- अब ऊपर का पानी धीरे-धीरे बाहर गिरा दें और नीचे बचे हुए सफेद स्टार्च को धूप में या पंखे के नीचे सुखा लें।
- बस, आपका नेचुरल आलू स्टार्च तैयार है! इसे आप किसी डिब्बी में भरकर रखें।
इसे भी पढ़ें- हमेशा स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक दिनचर्या, जानिए मौसम के हिसाब से सही नियम
डिस्कलेमर-
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। आलू का यह फेस मास्क नेचुरल है, लेकिन हर किसी की त्वचा अलग होती है। चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपको किसी भी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो, तो इसका उपयोग तुरंत बंद कर दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-gemini
