शादी के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। नया घर, नए लोग और रोज नए कार्यक्रम। ऐसे में नई दुल्हन को हर समय तैयार रहना पड़ता है। छोटी-सी परेशानी भी बड़ी लगने लगती है, अगर बैग में जरूरी सामान न हो।

दुल्हन के बैग में क्या-क्या होना चाहिए?

ससुराल में हर वक्त आत्मविश्वास के साथ रहना आसान नहीं होता है। इसके लिए सिर्फ अच्छे कपड़े ही काफी नहीं हैं। एक छोटा सा हैंडबैग अगर सही तरीके से तैयार हो तो वह किसी भी मुश्किल से बचा सकता है।

हैंडबैग क्यों है नई दुल्हन का सबसे अच्छा दोस्त?

नई दुल्हन को दिन में कई बार घर से बाहर जाना पड़ता है। कभी मंदिर, कभी रिश्तेदार के घर, कभी शॉपिंग और कभी किसी फंक्शन में। हर जगह अकेले में ही छोटी-छोटी जरूरतें पड़ जाती हैं। अगर बैग में सब कुछ पहले से रखा हो तो बार-बार किसी से मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे दुल्हन को खुद पर भरोसा रहता है और वह हर माहौल में सहज लगती है। इसलिए बैग को सिर्फ फैशन के लिए नहीं, बल्कि इमरजेंसी किट की तरह तैयार करना चाहिए।

1. लिप बाम

शादी के बाद फंक्शन और मेहमानों का सिलसिला चलता ही रहता है। लंबे समय तक मेकअप लगा रहने से चेहरा थका हुआ लगने लगता है। होंठ भी सूखने लगते हैं। ऐसे में एक छोटा सा लिप बाम और कॉम्पैक्ट पाउडर बहुत काम आता है। लिप बाम से होंठ नरम रहते हैं और चेहरा सूखा नहीं लगता हैं। कॉम्पैक्ट से दो मिनट में चेहरा फ्रेश दिखने लगता है। इसे बैग में रख लें, ताकि बिना वॉशरूम में ज्यादा समय बिताए लुक को ताजा किया जा सके।

Photo Credit: Magnific

2. परफ्यूम

शादी के बाद भागदौड़ बहुत बढ़ जाती है। रसोई का काम, मेहमानों से मिलना और बाहर जाना, इन सब में पसीना आना आम बात है। पसीने की बदबू से सामने वाले पर अच्छा असर नहीं पड़ता है। इसलिए, बैग में ट्रैवल साइज वाला हल्की खुशबू वाला परफ्यूम जरूर रखें। ज्यादा तेज खुशबू वाला परफ्यूम न रखें। हल्की और मीठी खुशबू दिनभर तरोताजा महसूस कराती है। छोटी बोतल होने से बैग में जगह भी कम घेरती है।

Photo Credit: Magnific

3. सेफ्टी पिन और हेयरपिन

नई दुल्हन को रोज अलग-अलग कपड़े पहनने पड़ते हैं। साड़ी, सूट, लहंगा, हर कपड़े की अपनी परेशानी होती है। कभी साड़ी का पल्लू खिसक जाता है, कभी ब्लाउज की डोरी ढीली हो जाती है। ऐसी हालत में सेफ्टी पिन किसी जादू से कम नहीं है। दो-तीन सेफ्टी पिन बैग में रख लें। इससे कपड़े की कोई भी गड़बड़ तुरंत ठीक हो जाएगी। इसी तरह हेयरपिन से बिखरे बालों को तुरंत संभाला जा सकता है। जूड़े से निकली लटों को हेयरपिन से ठीक करके हेयरस्टाइल फिर से अच्छा लगने लगता है।

Photo Credit: Magnific

4. टिशू पेपर और वेट वाइप्स

टिशू पेपर हर दुल्हन के बैग की सबसे जरूरी चीज है। पसीना पोंछना हो, हाथ साफ करना हो या मेकअप ठीक करना हो, टिशू हर जगह काम आता है। साथ में 2-3 वेट वाइप्स भी रख लें। इससे हाथ और चेहरा बिना पानी के भी साफ हो जाता है। बाहर खाने पर भी वाइप्स बहुत काम आते हैं।

5. सैनिटरी पैड और एक्स्ट्रा क्लिप

पीरियड्स का समय कभी भी आ सकता है। ऐसे में बैग में एक-दो सैनिटरी पैड रखना बहुत जरूरी है। इससे अचानक आई परेशानी में शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा। साथ में एक एक्स्ट्रा हेयर क्लिप और एक छोटा सा रबर बैंड भी रख लें। बाल खुल जाएं तो इन्हीं से काम चल जाएगा।

6. इमरजेंसी कैश और कार्ड

बैग में थोड़े से पैसे हमेशा होने चाहिए। कभी ऑटो के लिए, कभी छोटी खरीदारी के लिए, कभी किसी को नेग देने के लिए अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है। सिर्फ कैश पर ही भरोसा न करें। एक डेबिट या क्रेडिट कार्ड भी साथ रखें। अगर कैश खत्म हो जाए तो कार्ड काम आ जाएगा। कार्ड और कैश को बैग की अलग-अलग जेब में रखें, ताकि एक जगह से दोनों एक साथ न गुम हों।

Photo Credit: MAGNIFIC

7. दवा और बैंडेज

नई जगह पर सिरदर्द, गैस या उल्टी जैसी परेशानी कभी भी हो सकती है। इसलिए बैग में एक छोटी सी दवा की पोटली रखें। इसमें सिरदर्द की गोली, गैस की गोली और एक-दो बैंडेज रख लें। अगर पैर में सैंडल से छाला पड़ जाए तो बैंडेज तुरंत राहत देगा। दवा लेते समय अपनी पहले से चल रही दवा के बारे में ध्यान जरूर रखें।

8. फोन चार्जर और पावर बैंक

आजकल फोन के बिना कुछ भी नहीं होता। रास्ता देखना हो, फोटो लेनी हो या घर पर फोन करना हो, हर काम फोन से ही होता है। फोन की बैटरी खत्म हो जाए तो बड़ी परेशानी हो जाती है। इसलिए, बैग में छोटा पावर बैंक और चार्जिंग केबल जरूर रखें। इससे लंबे फंक्शन में भी फोन बंद नहीं होगा।

बैग को हल्का कैसे रखें?

बहुत सारा सामान भर लेने से बैग भारी हो जाएगा और कंधे में दर्द होगा। इसलिए हर चीज का छोटा साइज ही रखें। ट्रैवल साइज वाली बोतलें इस्तेमाल करें।
हफ्ते में एक बार बैग को खाली करके चेक करें। खत्म हुई चीजों को फिर से भर लें। पुराने बिल और बेकार के कागज बैग से निकाल दें।

नई दुल्हन का हैंडबैग सिर्फ सामान रखने की जगह नहीं है, बल्कि उसका आत्मविश्वास है। लिप बाम, कॉम्पैक्ट, परफ्यूम, सेफ्टी पिन, हेयरपिन, कैश, कार्ड, टिशू, दवा और पावर बैंक, ये छोटी-छोटी चीजें ही उसे हर हालात के लिए तैयार रखती हैं। अगर आप नई दुल्हन हैं तो आज ही अपने बैग की यह लिस्ट तैयार कर लें। इससे आप ससुराल में हर मौके पर सहज और कॉन्फिडेंट नजर आएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।