गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधित परेशानी होना एक आम समस्या है,जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती है। इस मौसम में महिलाएं चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज और दाग धब्बों का सामना करती है। ऐसे में अगर आप भी बदलते मौसम की वजह से हो रही त्वचा संबंधित परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप त्वचा पर हो रही इन परेशानियों को कम कर सकती है। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।
चेहरे पर हो रहीं समस्या के लिए आजमाएं एक खास उपाय
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा संबंधित परेशानी होना एक आम समस्या है। अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रही है और इन परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर मुल्तानी मिट्टी का खास उपाय आजमा सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
मुल्तानी मिट्टी पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी
- कैमोमाइल के फूल
- गुलाब की पत्तियों का पाउडर
- गुलाब जल
यह भी पढ़ें- इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे का DIY आइस क्यूब
मुल्तानी मिट्टी पेस्ट बनाने का तरीका
- इस खास पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी पाउडर ले।
- इसमें गुलाब की पत्तियों का पाउडर और कैमोमाइल के फूल का पेस्ट डाल दें।
- अब ऊपर से गुलाब जल मिलाकर इस पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए।
- जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो आप इसे अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा लें।
- 30 मिनट के बाद आप अपने चेहरे की मसाज करते हुए इस पेस्ट को धो सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप ऐसा एक हफ्ते में एक से दो बार करती हैं, तो इससे आपकी स्किन सॉफ्ट मुलायम और चमकदार बनेगी, साथ ही बदलते मौसम की वजह से होने वाली परेशानी भी कम हो सकती है। अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसे उपयोग में लें।
यह भी पढ़ें- मॉनसून में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, इन स्किन टाइप वाली महिलाएं न करें ट्राई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
