मॉनसून जितना सुकून और ठंडा होता है, वहीं स्किन के लिए कई सारी समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में इतनी ज्यादा चिपचिपाहट होती है, कि स्किन पर कुछ भी कराने से चेहरा डल ही नजर आता है। इसी का ध्यान आपको आईब्रो कराते समय रखना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि थ्रेडिंग या वैक्सिंग आपकी स्किन पर क्या अच्छे से जाएगी? वो एक्सपर्ट ही बता पाता है, जिससे आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसी तरीके को हमारे साथ शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कौन सी चीज आपके लिए बेस्ट हैं?
मानसून में स्किन क्यों होती है सेंसिटिव?
बारिश का मौसम वैसे तो लोगों को ठंडक और सुकून देता है, लेकिन इस मौसम में बढ़ने वाली नमी स्किन पर कई सारी समस्याएं पैद कर देता है, जैसे रैशेज, पिंपल्स और एलर्जी। इसकी वजह होती है स्किन पर जमा होने वाला पसीना और गंदगी। ऐसे में अगर आप किसी तरह का ट्रीटमेंट भी करा रही हैं, तो पहले एक बार एक्सपर्ट राय भी जरूर लें, ताकि प्रॉब्लम और ज्यादा न बढ़े।
मानसून में थ्रेडिंग या वैक्सिंग क्या है बेहतर?
एक्सपर्ट से जानते हैं, मानसून के मौसम में थ्रेडिंग या वैक्सिंग कौन सा तरीका अच्छा है। इसके बारे में जानते हैं।
- थ्रेडिंग में केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता। इसलिए इससे स्किन पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। बस इसे कराने के बाद हल्की जलन होती है, जो गुलाबजल या एलोवेरा जेल लगाने से कम हो सकती है।
- वैक्सिंग से अगर आप आईब्रो कराती हैं, तो इससे दर्द थोड़ा ज्यादा होता है। साथ ही मॉनसून सीजन में स्किन पर होने वाली नमी के कारण वैक्सिंग अच्छे से हो नहीं पाती है। इसकी वजह से अक्सर आइब्रो के बाल रह जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप वैक्सिंग न कराएं। अगर आप थ्रेडिंग नहीं कराती हैं, तो हाईजीन का ध्यान रखकर या हवादार जगह पर वैक्सिंग कराएं।
मॉनसून में स्किन पहले से ज्यादा नाजुक हो जाती है, इसलिए ब्यूटी ट्रीटमेंट सोच-समझकर करना जरूरी है। आईब्रो शेपिंग के लिए थ्रेडिंग और वैक्सिंग दोनों ही अच्छे होते हैं। बस आपको सही चीजों का ध्यान रखकर इसे कराना चाहिए, ताकि स्किन पर किसी तरह की कोई समस्या न हो।
यह भी पढ़ें- आईब्रो ग्रोथ के लिए केमिकल नहीं, आजमाएं ये हर्बल सीरम
नोट: स्किन पर किसी तरह की चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
