नाक के आसपास होने वाले काले धब्बे कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन काले धब्बों की वजह से परेशान रहती हैं और इन्हें कम करने के लिए कई उपाय भी आजमाती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर में और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप चेहरे पर हो रहे हैं इन ब्लैकहेड्स को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

बैकहेड्स कम करने के लिए आजमाएं ये खास नुस्खा

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं नाक के आसपास होने वाले ब्लैकहेड्स की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं। कई बार यह ब्लैकहेड्स उनके चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं।

बैकहेड्स के लिए होममेड फेस पैक

ऐसे में इन ब्लैकहेड्स को कम करने के लिए कुछ महिलाएं महंगे प्रोडक्ट भी आजमाती हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर एक उपाय आजमाकर इन ब्लैकहेड्स को धीरे-धीरे कम कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं एक खास होममेड फेस पैक की। जिसकी मदद से आप इन ब्लैकहेड्स को कम कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  • शहद
  • चावल का आटा
  • बेसन
  • एलोवेरा जेल
  • गुलाब जल

फेस पैक बनाने का तरीका

  • घर पर रहकर शहद से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा और बेसन लें।
  • अब इस आटे में थोड़ा एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्सकर दें।
  • अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें थोड़ा शहद मिला दें।



  • अब इन्हें तब तक फेंटें, जब तक यह गाढ़ा पेस्ट न बन जाएं।
  • पेस्ट बनने के बाद आप इसे चेहरे पर कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें।
  • थोड़ी देर के बाद आप कच्चे दूध से चेहरे की मसाज करते हुए इस पेस्ट को निकालें।
  • अब आप अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फर्क देखें को मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

इस खास होममेड फेस पैक को आप एक हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें उसके बाद ही उपयोग में ले।

यह भी पढ़ें- Oily Skin Care Tips: गर्मी में ऑयली स्किन से हैं परेशान? घर में रखी इन 2 चीजों से बनाएं फेस पैक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk