How To Use Coconut Oil For Cracked Heels: बदलते मौसम में एड़ियों का फटना काफी आम है। बहुत बार ऐसा होता है कि त्वचा इतनी रूखी हो जाती है की एड़ियों पर मोटी परत जमने लगती है और चलने-फिरने में दर्द होने लगता है। ऐसे में पैरों का ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए नारियल तेल मदद कर सकता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखता है अगर इसे सही तरीके से लगाया जाए, तो एड़ियां मुलायम हो सकती हैं। आइए जानते हैं नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
फटी एड़ियों पर नारियल तेल लगाने का सही तरीका
अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं, तो लगाएं नारियल तेल। यह त्वचा को मुलायम बनाता है। नीचे दिए हुए तरीकों से जानें लगाने का तरीका।
1. गुनगुने पानी में पैर भिगोएं
सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी कर लें। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो। अब अपने पैरों को 10 से 20 मिनट तक पानी में ही रखें। इससे एड़ियों की कठोर त्वचा नरम हो सकती है और आगे के काम के लिए भी आसानी होती है।
image credit-magnific
2. हल्के हाथों से साफ करें एड़ियां
पैरों को भिगोने के बाद प्यूमिक स्टोन या मुलायम फुट स्क्रबर की मदद से एड़ियों डेड स्किन को धीरे-धीरे साफ करें। त्वचा को जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे चोट लग सकती है। अगर आपको डायबिटीज है या आपकी त्वचा काफी नाजुक है, तो इस स्टेप को छोड़ दें और डॉक्टर की सलाह लें।
3. तौलिए से अच्छी तरह सुखाएं
इसके बाद एक साफ तौलिये से पैरों को अच्छें से पोछे। उंगलियों के बीच की जगह भी अच्छी तरह सुखाना जरूरी है, ताकि नमी जमा न रहे।
4. एड़ियों पर लगाएं नारियल तेल
अब थोड़ा सा शुद्ध नारियल तेल लें और इसे एड़ियों तथा तलवों पर लगाएं। करीब 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से अच्छे से मसाज करें। इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी। अगर इसे लगाने से खुजली या जलन जैसी दिक्कत लगे, तो तेल लगाना बंद कर दें।
image credit-magnific
5. सूती मोजे पहनकर सोएं
नारियल तेल लगाने के बाद साफ सूती मोजे जरूर पहनें। रातभर तेल लगा रहने देने से त्वचा को नमी मिलती है। सुबह उठकर हल्के साबुन और पानी से पैर धो लें।
इन बातों का रखें खास ध्यान
नारियल का तेल पैरों पर लगाते वक्त नीचे दी गई खास बातों का जरूर ध्यान रखें।
- अगर एड़ियों में गहरी दरारें हैं, खून आ रहा है या सूजन ज्यादा है, तो खुद से इलाज न करें।
- ऐसी स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के नारियल तेल या कोई भी घरेलू नुस्खा न लगाएं।
- अगर एड़ियों में बार-बार दरारें पड़ती हैं या लगातार दर्द बना रहता है, तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है।
- डायबिटीज या स्किन से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए।
- दरारें ठीक होने के बाद भी पैरों की नियमित देखभाल और मॉइस्चराइजर लगाना जारी रखें।
फटी हुई एड़ियों के दर्द से परेशान हैं, तो ऊपर बताए गए उपाय को जरूर फॉलों करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit-magnific
