डिलीवरी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान हर महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। इसका असर स्किन पर भी देखने को मिलता है। नींद की कमी की वजह से स्किन बेजान, रूखी और दाग-धब्‍बों, झाइयों से भरी दिखती है। आपके लिए हल्का, सुरक्षित और नियमित स्किन केयर रूटीन अपनाना सबसे बेहतर है। दिल्‍ली सरकार आयुर्वेदिक अस्‍पताल की त्‍वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर आयुषी का कहना है कि डिलीवरी के बाद हर महिला को अपनी सेहत के साथ स्किन का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी होता है।

डिलीवरी के बाद बढ़ जाती हैं चुनौतियां

बच्चे की देखभाल करने से लेकर रात में ब्रेस्टफीडिंग और दूसरे काम करने के लिए महिलाओं को रात-रातभर जागना पड़ता है, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं होती है और शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहती है। डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं मे स्ट्रेच मार्क्स और पिगमेंटेशन के साथ मुंहासे, काले घेरे और त्वचा की बनावट में भी बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में स्किन की विशेष देखभाल करना महत्वपूर्ण है।

Image Credit: magnific.com

स्किन केयर में कोताही न बरतें

मां बनने के बाद स्किन केयर के लिए टाइम निकालना बहुत मुश्किल होता है। हम आपको आसान स्किन केयर टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने में बहुत कम टाइम लगता है। स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आता है।

हेल्दी डाइट स्किन की चमक बढ़ाएगी

गुड स्किन पाने के लिए जरूरी है आपका खान-पान। हेल्दी डाइट स्किन का नेचुरल ग्लो बनाए रखती है, इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि आप रोजाना क्या खाती हैं? अपनी डाइट में फल एवं सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, नारियल पानी के अलावा अधिक से अधिक पानी पीना शुरू करें।

अच्‍छी क्‍वालिटी का फेसवॉश इस्‍तेमाल करें

डिलीवरी के बाद आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव हो जाती है। साबुन की बजाय चेहरे कोई माइल्ड फेसवॉश यूज करें। आप स्किन एक्‍सपर्ट से राय लेकर अच्‍छी क्‍वालिटी का फेसवॉश ले सकती हैं। आप चाहें, तो बेसन और दही को मिलाकर भी फेसवॉश की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर और बाहर दोनों जगह सनस्क्रीन लगाना ना भूलें

घर और बाहर जाने के दौरान हमेशा सनस्‍क्रीन को अप्‍लाई करें। घर पर लैपटॉप, मोबाइल के लगातार इस्तेमाल से आपकी स्किन पर यूवी रेज का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। ऑयली स्किन वाली मॉम्स सनस्क्रीन की जगह एलोवेरा जेल भी लगा सकती हैं।

स्किन को क्‍लीन करेगा 'कच्‍चा दूध'

मां बनने के बाद कुछ महिलाओं की स्किन ड्राई, तो कुछ की बहुत ऑयली हो जाती है। ऐसे में अगर आपको यह समझ नहीं आता कि फेस पर क्या लगाएं? यहां आपकी स्किन को क्‍लीन करने का काम कच्‍चा दूध करेगा। नियिमत रूप से इसका इस्‍तेमाल आपका चेहरा ग्लोइंग बनाता है। आप रात के समय रूई के फाहे पर कच्चा दूध लगाकर चेहरे की मसाज करें और सो जाएं। कुछ ही दिनों में फर्क आपकी स्किन पर साफ नजर आएगा।

Image Credit:magnific.com


स्तनपान के दौरान इस बात का रखें ध्‍यान

अगर आप स्तनपान करा रही हैं, तो रेटिनॉइड्स, उच्च मात्रा में सैलिसिलिक एसिड या पैराबीन वाले उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिलीवरी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान हर महिला को अपनी हेल्‍थ के साथ ही अपनी स्किन का ध्‍यान देने की सख्‍त जरूरत होती है। आप इन टिप्‍स को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: magnific.com