चिन पर छोटे-छोटे बाल आना बहुत आम बात है। हार्मोन बदलने, पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या पीसीओडी की वजह से महिलाओं के चिन पर बाल आ जाते हैं। बार-बार पार्लर जाना, थ्रेडिंग करवाना और दर्द सहना हर किसी को पसंद नहीं होता है। अगर चिन के बालों से परेशान हैं, तो घर पर ही कुछ आसान और असरदार तरीके अपनाए जा सकते हैं।

कैसे हटाएं चिन के बाल?

क्या आईने में देखते ही सबसे पहले चिन के बालों पर नजर जाती है? क्या हर हफ्ते पार्लर जाने से त्वचा लाल हो जाती है और पैसे भी खर्च होते हैं? चिन के बालों से छुटकारा पाने के लिए 4 ऐसे तरीके हैं, जो लंबे समय तक असर दिखाते हैं और त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

1. बेसन, हल्दी और दूध का घरेलू उबटन

पुराने जमाने से दादी-नानी चिन और चेहरे के बालों के लिए उबटन इस्तेमाल करती आ रही हैं। ये तरीका धीरे काम करता है, लेकिन त्वचा को ग्लो भी देता है।

कैसे बनाएं?

  • 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को चिन पर लगाएं और 15 मिनट सूखने दें।
  • सूखने के बाद उल्टी दिशा में हल्के हाथ से रगड़कर छुड़ाएं।

हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से धीरे-धीरे बाल पतले और हल्के होने लगते हैं। ये तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिनकी त्वचा सेंसिटिव है और पार्लर के केमिकल से एलर्जी होती है।

Photo Credit: Pinterest (Aria Anderson)

2. पपीता और हल्दी मास्क

पपीते में एक नेचुरल एंजाइम होता है, जिसका नाम है पपेन। यही पपेन बालों की जड़ को धीरे-धीरे कमजोर करता है और बालों की बनावट को तोड़ता है। इसमें हल्दी मिलाने से त्वचा को ग्लो भी मिलता है और दाने भी नहीं होते हैं।

कैसे बनाएं?

  • 2-3 टुकड़े पके हुए ताजे पपीते को अच्छे से मैश कर लें।
  • इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
  • इस पेस्ट को सिर्फ चिन पर लगाएं, पूरे चेहरे पर नहीं।
  • 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें और एलोवेरा जेल लगा लें।

हफ्ते में 3 बार, कम से कम 4-5 हफ्ते तक लगाने पर चिन के बाल पतले, हल्के और कम होने लगते हैं। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये सबसे सेफ मास्क है।

Photo Credit: Magnific

3. चीनी नींबू का स्क्रब

चीनी, नींबू और पानी से बना ये स्क्रब घर की नेचुरल वैक्सिंग जैसा काम करता है। चीनी डेड स्किन हटाती है, नींबू बालों को हल्का करता है और साथ में बारीक बाल भी निकल जाते हैं।

कैसे बनाएं?

  • 2 चम्मच दानेदार चीनी लें।
  • इसमें आधे नींबू का रस और 1 चम्मच पानी मिलाएं।
  • हल्का गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को चिन पर लगाकर 2-3 मिनट हल्के हाथ से गोल-गोल मसाज करें।
  • फिर बालों की उल्टी दिशा में हल्के से रगड़कर छुड़ाएं।
  • ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।

हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करें। ज्यादा स्क्रब करने से चिन की त्वचा छिल सकती है। अगर चिन पर कट, दाना, पिंपल या जलन है, तो ये स्क्रब बिल्कुल न लगाएं। नींबू से जलन बढ़ सकती है। स्क्रब के बाद 2-3 घंटे तक धूप में न निकलें।

4. थ्रेडिंग और प्लकिंग

चिन पर अगर 2-4 बाल ही आते हैं, तो थ्रेडिंग या ट्वीजर से निकालना सबसे आसान है। इसमें बाल जड़ से निकल जाता है, इसलिए 2 से 3 हफ्ते तक दोबारा नहीं आता है।

  • चेहरा साफ पानी से धोकर सुखा लें।
  • ट्वीजर को सेनेटाइज करके बाल को जड़ से खींचें।
  • बाद में एलोवेरा जेल या गुलाब जल लगा लें।

रोज-रोज प्लकिंग न करें। इससे त्वचा में छोटे-छोटे दाने और इनग्रोन हेयर हो सकते हैं। हफ्ते में एक बार ही करें।

Photo Credit: Pinterest (Yvonne Bower)

चिन के बाल हटाने में ये गलतियां कभी न करें

  • रेजर से चिन के बाल कभी न शेव करें, इससे बाल और मोटे लगने लगते हैं।
  • ब्लीच बार-बार न लगाएं, इससे त्वचा काली पड़ सकती है।
  • हेयर रिमूवल क्रीम को चेहरे पर बिना पैच टेस्ट के न लगाएं।

चिन के बाल आना नॉर्मल बात है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। घर पर बेसन उबटन, पपीता मास्क या चीनी-नींबू स्क्रब से इन्हें धीरे-धीरे कम किया जा सकता है, बस केयर करें। अगर बाल बहुत ज्यादा और मोटे आ रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिल लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।