गर्मियों में सेहत का ध्यान रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। इस मौसम में स्किन ही नहीं, बालों को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तेज धूप, पसीने, धूल और उमस की वजह से बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। इस समय पर बालों का चिपचिपा होना भी काफी आम है। फ्रिजी हेयर से काफी महिलाएं परेशान रहती हैं। बालों को कंघी करने के बाद भी कभी-कभी बाल उलझे हुए नजर आते हैं और ऐसे में बड़ी उलझन होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आप सोच रही हैं कि कैसे गर्मियों में फ्रिजी बालों से छुटकारा पाकर बालों को सिल्की बनाया जाए, तो ये 7 तरीके आपके काम आ सकते हैं।
गर्मियों में फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने में ये 7 तरीके करेंगे मदद
- गर्मी में पसीना आने की वजह से लोग रोजाना बाल धोने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। इससे बाल और ज्यादा ड्राई व फ्रिजी हो सकते हैं।
- आपको हफ्ते में 2-3 बार ही बालों को धोना चाहिए। इसके लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
- अगर आपके बाल जल्दी फ्रिजी हो जाते हैं, तो शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना बेहद जरूरी है। कंडीशनर बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें स्मूद बनाता है। खासतौर पर बालों की लंबाई और सिरों पर इसे जरूर लगाएं।
- कई बार जल्दबाजी में हम सिर्फ शैंपू कर लेते हैं और कंडीशनर नहीं करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है।
- बालों में हल्की मात्रा में तेल लगाना भी जरूरी होता है। इससे फ्रिज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
- रात को हल्की मालिश करके सुबह बाल धोने से बाल ज्यादा सॉफ्ट महसूस होते हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में चिपचिपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश
- गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं। ऐसे में जोर-जोर से कंघी करने पर बाल टूटने लगते हैं और फ्रिज बढ़ सकता है।
- बालों को थोड़ा सूखने दें और फिर कंघी का इस्तेमाल करें।
- गर्मियों में बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इनका इस्तेमाल ज्यादा न करें।
- सप्ताह में एक बार घर पर बना हेयर मास्क लगाना फायदेमंद हो सकता है। दही, एलोवेरा जेल और शहद का मिश्रण बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। इससे बालों में नमी बनी रहती है और फ्रिज कम नजर आता है।
यह भी पढ़ें- गर्मी में ज्यादा पसीने से स्कैल्प हो गई है चिपचिपी? गुलाब जल और नींबू का ये हेयर मास्क बालों को बना सकता है शाइनी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
