Hair Cleanser: बालों को हेल्दी रखना हम सभी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हमारी पर्सनेलिटी को अपग्रेड करता है। आप ऐसे में अलग-अलग तरह के शैंपू और तरीकों को ट्राई करते हैं, ताकि बाल सिल्की बने रहे। आप इस बार शैंपू की जगह हेयर क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्लींजर को आप घर पर बना सकती हैं, जिसे बनाना काफी आसान है। घरेलु चीजों से तैयार होगा, इसलिए बालों को किसी तरह की प्रॉब्लम भी नहीं होगी। आइए बताते हैं किस तरह आप इसे तैयार कर सकती हैं?

हेयर क्लींजर बनाने के लिए सामग्री

  • आंवला पाउडर- 2 चम्मच
  • शिकाकाई पाउडर- 2 चम्मच
  • ब्राह्मी- 1 चम्मच पाउडर
  • एलोवेरा जेल- फ्रेश 1 चम्मच

हेयर क्लींजर बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपकोएक बाउल में पानी लेना है।
  • इसमें आपको शिकाकाई पाउडर, ब्राह्मी और एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
  • इसे अच्छे से मिक्स करके एक बोतल में भरना है।
  • इसको अच्छे से शेक करना है।
  • फिर इसे बालों में इस्तेमाल करना है।

हेयर क्लींजर को इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसे लगाने के लिए आपको बालों को अच्छे से गीला करना है।
  • फिर क्लींजर को थोड़ी मात्रा में बालों में अप्लाई करना है।
  • इसके बाद बालों को पानी से साफ करना है।
  • इसे आप हर बार बालों में शैंपू की जगह पर अप्लाई करें।
  • इसे आप बालों को साफ करने के लिए हमेशा इस्तेमाल करें, ताकि बाल सिल्की और शाइनी नजर आए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपके बाल रफ नजर आ रहे हैं, तो ऐसे में आप क्लींजर का इस्तेमाल करना सीखें।
  • आप क्लींजर को थोड़ी मात्रा में अप्लाई करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि बालों में किस चीज की जरूरत है।

इस बार आप बालों को सिल्की और शाइनी बालों के लिए हेयर क्लींजर का इस्तेमाल करें। घर की चीजों से बने होने की वजह से इससे बाल हेल्दी नजर आते हैं। साथ ही आप सही चीजों का इस्तेमाल बालों में कर पाती हैं। इसलिए आपको इसे बनाकर स्टोर करना चाहिए और इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आपको इससे जुड़ी सारी चीजें आसानी से मिल जाएगी, जो इस्तेमाल करने में भी आसान होगी। आपको इसे ट्राई करना चाहिए और इसे स्टोर करना चाहिए।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik