कई बार ऐसा होता है कि घर से परफ्यूम लगाकर निकलते हैं, लेकिन पार्टी में पहुंचने से पहले ही परफ्यूम की खुशबू खत्म होने लगती है। ऐसे में कई महिलाएं बार-बार परफ्यूम लगाती हैं, ताकि खुशबू बनी रहै, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? परफ्यूम की खुशबू घंटों तक बनी रहे इसके लिए लगाने का तरीका सही होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम पर्सनैलिटी एक्सपर्ट शालिनी राठौड़ से जानेंगे कि परफ्यूम लगाने का सही तरीका क्या है, जिससे परफ्यूम की खुशबू काफी देर तक बनी रहे।

गर्मियों में हर कोई पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए परफ्यूम लगाते हैं। कई बार महंगे परफ्यूम की खुशबू भी लंबे समय तक नहीं रह पाती। हर कोई परफ्यूम लेकर साथ नहीं चलता, इसलिए उन्हें ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में एक छोटी सी गलती भी आपको शर्मिंदगी महसूस करा सकती है। महंगे कपड़े, चमकदार त्वचा के बावजूद अगर आपके शरीर से पसीने की बदबू आती है तो किसी के सामने आपका व्यक्तित्व पूरी तरह से खराब हो जाता है।

कपड़ों पर क्यों नहीं टिकती परफ्यूम

अधिकतर लोग लोग कपड़ों पर केवल परफ्यूम लगाते नहीं हैं, बल्कि परफ्यूम से नहा लेते हैं। उनका मानना है कि जब वे कहीं जाते हैं तो कपड़ों से ही खुशबू बाहर की ओर फैलती है, लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो कपड़ों पर लगाई परफ्यूम ज्यादा देर तक नहीं रहती है। दरअसल, कपड़ों पर परफ्यूम ज्यादा देर चिपका नहीं रहता, जल्दी उड़ जाता है। यह हवा के निकल जाता है, इसलिए आपको खुखबू नहीं आती। परफ्यूम हमेशा किसी नमी वाली जगह पर लगाना चाहिए। खास तौर पर पल्स पाइंट्स जैसे कलाई, गर्दन, कान, पिंडलियों या टखने के पीछे लगाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन जगहों से जो गर्मी निकलती है, वह परफ्यूम को और एक्टिव करके चारों ओर फैलाने में मदद करती है।

सही जगहों पर करें अप्लाई

कलाई पर लगाएं- पल्स यानी कलाई पर परफ्यूम लगाएं लेकिन उसे ज्यादा रगड़ें नहीं, इससे परफ्यूम के कण टूट जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- DIY Anti-Aging Serum at Home:  महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर बना सकती हैं  ये एंटी-एजिंग सीरम, दिखेंगी खूबसूरत

कान और गर्दन के पीछे

कई लोग इन दोनों जगहों पर परफ्यूम तो लगाते हैं लेकिन उसकी वजह नहीं जानते। दरअसल, इन जगहों की त्वचा काफी नर्म होती है और यहां से जो हीट निकलती है वह खुशबू को और तेजी से फैलने में मदद करती है।

हेयर ब्रश पर लगाएं

जिस हेयर ब्रश से आप बाल बनाते हैं उसपर स्प्रे करें, इससे बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा और खुशबू भी काफी देर तक रहेगी।

क्या ना करें?

  • गर्मियों में परफ्यूम की खुशबू बहुत जल्दी उड़ जाती है, फिर भी अगर थोड़ी दूर से परफ्यूम छिड़केंगे तो बेहतर होगा।
  • परफ्यूम को हमेशा ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर ही रखना चाहिए। बाथरूम या गीली जगहों पर ना रखें।
  • परफ्यूम लगाने से पहले उसे शेक नहीं करना चाहिए, इससे उसकी क्‍वालिटी खराब नहीं होगी।
  • अक्सर लोग परफ्यूम लगाने के बाद कलाईयों को आपस में रगड़ने लगते हैं, लेकिन यह एक गलत आदत है।
लेखक- सुमन अग्रवाल

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnifc