मॉनसून शुरू होते ही स्‍क‍िन के साथ-साथ बालों से जुड़ी समस्‍याएं भी बढ़ जाती हैं। इधर हम बाल धुलते हैं और ये थोड़े ही समय में च‍िपच‍िपे नजर आने लगते हैं। ऐसे में लोग बार-बार शैंपू करने लगते हैं, लेक‍िन ऐसा नहीं होता है। दरअसल, बार-बार शैंपू करने से बालाें की नेचुरल नमी खत्‍म हो सकती है।

आपको बता दें क‍ि बरसात के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। इसी कारण्‍र बाल ज्‍यादा च‍िपच‍िपे नजर आने लगते हैं। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आपको मॉनसून में क‍ितनी बार शैंपू करना चाह‍िए? आइए जानते हैं-

हफ्ते में कितनी बार करें शैंपू?

ब्यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दी है क‍ि आपको हफ्ते में क‍ितनी बार शैंपू करना चाह‍िए। इससे आपके बाल भी हेल्‍दी रहेंगे।

 

ऑयली स्कैल्प वालों के लिए- अगर आपके बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं, तो मॉनसून में हफ्ते में 3 से 4 बार शैंपू कर सकती हैं। इससे स्कैल्प में गंदगी नहीं बनने पाती है और बाल भी च‍िपचि‍पे नजर नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने के कितनी देर बाद करना चाहिए शैंपू? ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें

नॉर्मल बालों के लिए- अगर आपके बाल न ज्यादा ऑयली हैं और न ही ज्यादा ड्राई, तो हफ्ते में 2 बार शैंपू करना ठीक रहेगा। इससे बाल साफ भी रहेंगे और उनकी नेचुरल नमी भी बनी रहेगी।

ड्राई बालों के लिए- जिन लोगों के बाल पहले से ड्राई हो रखे हैं, उन्हें हफ्ते में 2 बार से ज्यादा शैंपू करने की जरूरत नहीं होती है। इसल‍िए ज्‍यादा बार शैंपू न करें क्‍योंक‍ि इससे आपके बाल और भी ज्‍यादा ड्राई हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Shiny Hair Tips: शैंपू में यह 1 चीज मिलाकर धोने से शाइनी और मजबूत होंंगे बाल, एक बार करें ट्राई

क्या रोज शैंपू करना सही है?

कई लोग चिपचिपाहट से परेशान होकर रोज शैंपू करने लगते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ये सही नहीं होता है। मैं अपनी बात करूं तो कई बार ऐसा होता है क‍ि मैं भी लगातार शैंपू कर लेती हूं। ऐसा करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है। साथ ही बाल भी कमजोर होकर ग‍िरने लगते हैं।

बारिश में भीगने के बाद क्या करें?

अगर आप बारिश में भीग गई हैं, तो घर आकर बालों को साफ पानी से जरूर धो लें। बाल धुलने के बाद उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें। साथ ही ध्‍यान रखें क‍ि गीले बालों को बांधें नहीं क्‍योंक‍ि इससे आपके बाल भी कमजोर होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- हेयर कलर करने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बाल हो सकते हैं ड्राई

मॉनसून में बालों की देखभाल कैसे करें?

अगर आप चाहती हैं क‍ि मॉनसून में भी आपके बाल हेल्‍दी रहें तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है।

  • बहुत ज्यादा ऑयल‍िंग न करें।
  • गीले बालों में कंघी करने से बचें।
  • बाल धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी करें।
  • तौलिये से बालों को जोर-जोर से न रगड़ें।

तो अगर आप भी बालों की देखभाल करना चाहती हैं तो मॉनसून में शैंपू करने का सही टाइम हमने आपकाे बताया है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik