आईलैश कर्लर एक ऐसा ब्यूटी टूल है, जिससे पलकों को कर्ल किया जाता है। कर्ल करने से पलकें घुमावदार और वॉल्यूम वाली लगती हैं। कई लड़कियां आजकल डेली रूटीन में भी इसका यूज करने लगी हैं, क्योंकि इससे आंखें और भी ज्यादा आकर्षक लगती हैं। इसका यूज करने से पहले लड़कियां पहले मस्कारा लगाती हैं। कर्ल की हुई पलकों पर मस्कारा लगाने से पलकें ज्यादा लंबी और घनी दिखती हैं। हालांकि, ज्यादातर लड़कियां इसे डेली यूज नहीं करना चाहती। इसका सबसे बड़ा कारण पलकों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए वह इसके दूसरे तरीके खोजने लगी हैं। आप भी अगर कर्लर के बिना पलकों को वॉल्यूम देना चाहती हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग टिप्स देंगे।
मस्कारा लगाने का सही तरीका
मस्कारा सही से लगाया जाए, तो यह पलकों को कर्ल लुक दे सकता है। इसके लिए आपको ब्रश को पलकों की जड़ों से ऊपर की ओर लेकर जाना है। आप कुछ सेकेंड के लिए ब्रश को ऊपर की तरफ करते हुए रुकें। इससे मस्कारा सूखने के बाद पलके ऊपर की तरफ कर्ल ही लगेंगी। इस टिप्स पलकें ज्यादा घनी और लंबी दिखाई देती हैं। इस तरीके से आपको आईलैश कर्लर यूज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- चम्मच और कांटे से करें परफेक्ट आई मेकअप, ट्राई करें ये कमाल के हैक्स
डबल कोट करें
एक बार मस्कारा लगाने के बाद ब्रश को ऊपर की तरफ ले जाते हुए डबल कोट करें। इससे भी पलके भारी दिखेंगी और कर्ल भी नजर आएगा। आप कभी-कभी इस टिप्स को फॉलो कर सकती हैं, क्योंकि हर दिन डबल कोट करने से आपको पलकों पर भारीपन लगेगा। ऐसा लगेगा, जैसे आंखें भारी हो गई हैं।
इसे भी पढे़ं- Pedicure Mistakes: खूबसूरत पैर चाहिए, तो घर पर पेडीक्योर करते समय न करें ये गलतियां
पेपर की मदद से मस्कारा लगाएं
मस्कारा लगाने के लिए आप पेपर का यूज करें। इसके लिए आप पहले पलकों के ऊपर एक पेपर रखें। आपको इस तरह पेपर रखना, जिससे पलकों पर मस्कारा लगाया जा सके। अब ब्रश की मदद से मस्कारा लगाएं और ऊपर की तरफ खीचें। आप मस्कारा लगाने के बाद तुरंत पेपर न हटाए। कुछ सेकेंड तक मस्कारा लगाने के बाद रुकें। इससे मस्कारा सूख जाएगा और पेपर के साथ लगा होने की वजह से ऊपर की तरफ कर्व जैसा लगेगा।
लड़कियां मस्कारा का चुनाव सहीं करें, क्योंकि वॉल्यूम देने वाला मस्कारा पलकों को मोटा दिखाता है। वाटरप्रूफ मस्कारा अक्सर कर्ल को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है, इसलिए सही मस्कारा का चुनाव करना जरूरी होता है। इसके अलावा मस्कारा ब्रश को सही दिशा में चलाएं, तभी यह सही शेप में आएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific, gemini
