ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए आजकल मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स म‍िल जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता आखिर इस्तेमाल क्या करें? फेस वॉश, टोनर, सीरम, स्क्रब, मॉइश्चराइजर, फेस ऑयल और न जाने कितनी चीजें स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बन गई हैं। कई मह‍िलाएं एक साथ कई सारे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने लगती हैं, ताकि असर जल्दी द‍िखे, लेकिन ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से हमेशा स्किन बेहतर नहीं होती है।

स्‍क‍िन केयर के ल‍िए कौन से स्‍टेप्‍स फॉलो करें?

डॉ. नेहा सचदेव (एमडी डर्मेटोलॉजिस्ट (गोल्ड मेडलिस्ट), फाउंडर एंड चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट, मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक) ने बताया क‍ि कई बार बहुत सारे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स एक साथ लगाने से स्किन ड्राई, रेड या इरिटेटेड हो सकती है। ऐसे में कुछ बेसिक स्टेप्स को रोजाना फॉलो करने से आपको ज्‍यादा अच्‍छा र‍िजल्‍ट म‍िल सकता है। आइए जानते हैं एक्‍सपर्ट ने और क्‍या-क्‍या कहा?

image credit- magnific

1. ग्लोइंग स्किन के लिए जेंटल फेस वॉश चुनें

अगर आप स्किन केयर की शुरुआत कर रही हैं तो इसके ल‍िए एक अच्छा और जेंटल क्लेंजर ले सकती हैं। फेस वॉश स्किन से पसीना, ऑयल, धूल और मेकअप हटाने में मदद करता है, लेकिन ऐसा फेस वॉश न यूज करें जिसके बाद चेहरा खिंचा-खिंचा या बहुत ड्राई लगने लगे।

2. स्किन टाइप चाहे जो हो मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

कई लड़क‍ियाें की स्‍क‍िन ऑयली या एक्ने वाली होती है तो वे मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ देती हैं, लेकिन स्किन को मॉइश्चराइज रखना जरूरी है। ऐसे में आप ऑयली स्किन के लिए नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर लगा सकती है, ताकि स्किन बहुत चिपचिपी न लगे। वहीं वालों को अपनी स्किन के हिसाब से थोड़ा ज्यादा मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट चाहिए हो सकता है।

3. स्किनकेयर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं

अगर ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहिए तो सुबह सनस्क्रीन लगाना न भूलें। ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल आप कर सकती हैं। अगर आपकाे लंबे समय तक धूप में रहना है, तो इसे दोबारा भी लगा लें। खासकर टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्या में सनस्क्रीन जरूरी होता है।

image credit- magnific

4. एक साथ न लगाएं कई सीरम

विटामिन C, रेटिनॉइड, एक्सफोलिएटिंग एसिड और नियासिनामाइड जैसे कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले सीरम स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी को एक साथ इस्तेमाल किया जाए। इससे जलन और ड्राईनेस की समस्‍या हो सकती

5. रात में 3 स्टेप का रूटीन रखें

कई मह‍िलाएं रात को भी लंबा स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं, लेक‍िन यह भी उतना जरूरी नहीं है। पहले चेहरे को साफ करें, जरूरत हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह वाला एक्टिव सीरम लगाएं और आखिर में मॉइश्चराइजर लगा लें। बस इतना ही आपको करना है।

ग्लोइंग स्किन के लिए इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप चाहती हैं क‍ि आपकी त्‍वचा ग्‍लोइंग नजर आए, ताे कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • एक साथ कई नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स न लगाएं।
  • नया प्रोडक्‍ट्स इस्‍तेमाल करने से पहले अपनी स्किन की जरूरत को समझें।
  • ऑयली स्किन होने पर भी मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • सुबह सनस्क्रीन लगाना रोज की आदत बना लें।
  • अगर कोई प्रोडक्ट लगाने के बाद लगातार जलन या खुजली हो, तो उसे इस्तेमाल करना बंद कर दें।
  • स्किन की जरूरत के हिसाब से ही प्रोडक्ट चुनें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific