सोशल मीडिया पर आए दिन स्किन केयर से जुड़े नए-नए ट्रेंड्स वायरल होते रहते हैं। बात चाहे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की हो या फिर आसान घरेलू नुस्खों की, लोग इन्हें अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए फॉलो करते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर होममेड DIY टिश्यू फेस मास्क तेजी से ट्रेंड कर रहा है। बाजार में मिलने वाले महंगे शीट मास्क की जगह महिलाएं इस सस्ते और असरदार नुस्खे को काफी पसंद कर रही हैं। अगर आप भी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च किए बिना घर पर ही ग्लोइंग और फ्रेश स्किन पाना चाहती हैं, तो यह टिश्यू फेस मास्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
टिश्यू फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
घर पर यह हाइड्रेटिंग फेस मास्क शीट तैयार करने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे सिर्फ 4 चीजों से बना सकती हैं।
- 1 बिना केमिकल वाला टिश्यू पेपर
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 4 से 5 बूंदें ग्लिसरीन
- 2 बूंदें एसेंशियल ऑयल
घर पर टिश्यू फेस मास्क बनाने का तरीका
इस होममेड शीट मास्क को बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए बस इन स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और एसेंशियल ऑयल को अच्छी तरह मिला लें।
- अब एक प्लेन टिश्यू पेपर लें। इसे चेहरे के आकार के हिसाब से आंख, नाक और होंठों की जगह से काट लें।
- फिर तैयार मिश्रण में टिश्यू पेपर को अच्छी तरह भिगो दें, ताकि वह पूरा लिक्विड सोख ले।
- इस भीगे हुए टिश्यू पेपर को 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज से निकालें और साफ चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं।
यह भी पढ़ें- Face Mask At Home: टैनिंग और डस्ट से बचाने में मदद करेगा ये खास होममेड फेस मास्क, जानें बनाने का सही तरीका
टिश्यू फेस मास्क इस्तेमाल करने के फायदे
टिश्यू फेस मास्क का इस्तेमाल कर आप स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बना सकती हैं, लेकिन इसे उपयोग में लेते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
- यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है।
- फ्रिज में रखा ठंडा टिश्यू मास्क चेहरे की थकान मिटाता है और लंबे समय तक ताजगी देता है।
होममेड फेस मास्क लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
- हमेशा बिना खुशबू वाले टिश्यू पेपर का ही इस्तेमाल करें, ताकि स्किन पर जलन न हो।
- एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल केवल एक ही बार करें। इसे बार-बार री-यूज करने से बचें।
यह भी पढ़ें- Face Mask For Oily Skin: स्किन है ऑयली, तो घर पर बनाएं ये फेस मास्क, जानें फायदे
त्वचा की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय आप भी घर पर इस DIY नुस्खे को आजमाकर त्वचा को निखार सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
