गर्मियों में तेज धूप के कारण स्‍क‍िन के साथ-साथ हमारे बालों का भी बुरा हाल हो जाता है। घुंघराले बाल वालों को तो और ज्‍यादा द‍िक्‍कत होती है। तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण से कर्ल्‍स जल्‍दी ड्राई हो जाते हैं। साथ ही ये बेजान और फ्र‍िजी भी नजर आने लगते हैं। कई बार तो हमारे बाल इतने ज्‍यादा उलझ जाते हैं क‍ि इन्‍हें संभालना भी मुश्‍क‍िल हो जाता है। ऐसे में लाेग बाजार से महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदकर इस्‍तेमाल करते हैं।

हालांक‍ि, इसके बावजूद कोई खास फर्क नहीं देखने को म‍िलता है, लेक‍िन ब्यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश काैर का कहना है क‍ि कर्ली बालों की देखभाल के ल‍िए सिर्फ शैंपू करना ही काफी नहीं होता, बल्कि इन्‍हें खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। उन्‍होंने कर्ली बालों की देखरेख के ल‍िए कुछ हेयर केयर रूटीन के बारे में भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं-

सुबह बालों में करें वॉटर स्‍प्रे

कर्ली हेयर आमतौर पर जल्दी ड्राई हो जाते हैं। इसलिए सुबह उठने के बाद बालों पर थोड़ा सा पानी स्प्रे कर दें। इसके बाद थोड़ा सा नारियल तेल लगा सकती हैं। इससे कर्ल्स ज्यादा सॉफ्ट रहते हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Hair Toner: महंगे सीरम का खर्चा बचाएगा यह होममेड हेयर टोनर, बाल द‍िखेंगी शाइनी और मजबूज

हफ्ते में एक बार करें डीप कंडीशनिंग

गर्मियों में बालों की नमी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में हफ्ते में एक बार बालों को डीप कंडीशनिंग करना सही रहता है। इसके लल‍िए आप दही और एलोवेरा जेल का हेयर मास्क लगा सकती हैं। इससे कर्ल्‍स सॉफ्ट रहेंगे।

बार-बार न करें शैंपू

कई लोग गर्मियों में रोजाना शैंपू करने लगते हैं, लेकिन इससे बालों का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है। इसल‍िए कर्ली बालों काे जरूरत देख कर ही धुलना चाह‍िए। अगर आप बालों में बहुत ज्यादा शैंपू करेंगी तो इससे ड्राईनेस बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Hair Straightening: ब‍िना स्ट्रेटनर के भी सीधे हो सकते हैं आपके घुंघराले बाल, नोट कर लें यह कमाल का घरेलू तरीका

धूप में बालों को ढककर रखें

जब भी आप धूप में जाएं तो सि‍र्फ चेहरे को नहीं बल्‍क‍ि बालों को भी ढककर रखें। आप बाहर निकलते समय स्कार्फ, टोपी या छाते का इस्तेमाल कर सकती हैं।

चौड़े दांताें वाली कंघी का इस्‍तेमाल करं

कई लोग कर्ली बालों में भी पतली कंघी का इस्‍तेमाल करते हैं। इससे बाल टूटने लगते हैं। इसल‍िए हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का ही इस्‍तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में च‍िपच‍िपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश

रात में करें ये छोटा सा काम

जब आप रात में सोने जाएं तो उससे पहले बालों में ढीला चोटी कर लें। इससे बाल उलझते नहीं हैं और इनका टूटना भी कम होता है।

गर्मियों में बना लें ये होममेड हेयर स्प्रे

एक स्प्रे बोतल में आधा कप गुलाब जल और आधा कप नॉर्मल पानी मिला लें। इसे दिन में एक-दो बार बालों पर हल्का स्प्रे कर सकती हैं। इससे बालों में फ्रेशनेस बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Hair Wash: खारे पानी से झड़ रहे हैं बाल? हेयर वॉश से पहले एक्सपर्ट के बताए इस तेल से करें चंपी

तो अगर आप भी कर्ली बालों को स्‍मूथ और शाइनी बनाए रखना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए तरीके आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik