बालों का झड़ना आज के समय में महिलाओं के लिए एक आम समस्या बन चुकी है। इसका सबसे बड़ा कारण है बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण, गलत खानपान और बालों की सही देखभाल न करना। खासतौर पर महिलाएं घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों में इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें की उन्हें बालों की केयर करने का समय ही नहीं मिलता है और इस वजह से हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। व ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार कुछ आसान घरेलू उपाय भी बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। दिल्ली की सेलिब्रिटी ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ भी हमें ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में बताती हैं।
पूनम कहती हैं, " आप जो शैंपू इस्तेमाल करती हैं उसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर बालों को वॉश करें। यह मिश्रण स्कैल्प को साफ रखने, बालों को हाइड्रेटेड बनाए रखने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। " पूनम इस मिश्रण को तैयार करने की सही विधि भी बताती हैं।
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच शैम्पू (बालों के टेक्सचर के अनुसार)
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
विधि
- सबसे पहले एक छोटी कांच की शीशी लें। इसमें 2 बड़े चम्मच शैंपू डालें। ध्यान रखें कि शैंपू आपके बालों के टेक्सचर के हिसाब से हो।
- इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। आपको बाजार में भी एलोवेरा जेल मिल सकते हैं और घर पर यदि एलोवेरा प्लांट है, तो उसे भी आप जेल निकालकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब आपको इसमें गुलाब जल मिक्स करना है। गुलाब जल मिक्स करने के बाद शीशी को अच्छी तरह से शेक करें।
- इस मिश्रण को आप अब बालों में अच्छी तरह से लगाएं और बालों को वॉश कर लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार आपको इसी विधि से बालों को वॉश करना होगा। तब ही आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
शैंपू में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स करके लगाने के फायदे
- शैंपू में एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिक्स करके बालों को वॉश करने के बहुत सारे लाभ है। चलिए कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं-
- एलोवेरा में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। यह स्कैल्प की ड्राइनेस को कम करने और उसे हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।
- अगर आपके बाल रूखे, बेजान या उलझे हुए रहते हैं, तो एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण उन्हें अधिक सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाने में मदद कर सकता है।
- गुलाब जल अपनी कूलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। यह गर्मी, धूल और प्रदूषण के कारण स्कैल्प में होने वाली जलन कम करने में यह मदद कर सकता है।
- हफ्ते में दो बार यदि इस मिश्रण का इस्तेमाल करने पर बाल अधिक हेल्दी और शाइनी नजर आ सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- यदि आपको एलोवेरा से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
- पहली बार उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अत्यधिक हेयर फॉल, डैंड्रफ या स्कैल्प से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ या हेयर एक्सपर्ट की सलाह लें।
- यह उपाय बालों की देखभाल में सहायक हो सकता है, लेकिन किसी बीमारी या हार्मोनल कारण से होने वाले हेयर फॉल का इलाज नहीं कर सकता है।
अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन में इस आसान घरेलू उपाय को शामिल करती हैं, तो आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।
