शरीर पर अनचाहे बाल कई बार शर्मिंदगी और असहजता का कारण बन जाते हैं। इन बालों को हटाने के लिए कुछ महिलाएं लेजर हेयर रिडक्शन करवाती हैं। खासकर जब बात अंडरआर्म्स की हो, तो बार-बार शेविंग या वैक्सिंग के दर्द से बचने के लिए वे लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि लेजर कराने से न केवल बाल खत्म होते हैं, बल्कि पसीना आना और शरीर की बदबू भी कम हो जाती है, लेकिन क्या सच में लेजर ट्रीटमेंट के बाद पसीना और बदबू कम हो जाते हैं? अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान होने की बजाय आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि क्या लेजर से पसीने और बदबू में वाकई राहत मिल सकती है या नहीं।

पसीना बनने की प्रक्रिया को कम करता है लेजर ट्रीटमेंट

लेजर की लाइट सिर्फ बालों की जड़ों में मौजूद मेलेनिन और हेयर फॉलिकल्स को टारगेट करती है, पसीने की ग्लेंड्स को नहीं। इसलिए, लेजर हेयर रिडक्शन सीधे तौर पर पसीना बनने की प्रक्रिया को कम या बंद नहीं कर सकता। पसीना उतना ही बनता है जितना कि पहले बनता था।

लेजर के बाद बदबू कम क्यों महसूस होती है?

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (American Academy of Dermatology - AAD) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार पसीने में अपनी कोई गंध या बदबू नहीं होती है, लेकिन जब अंडरआर्म्स के बालों में पसीना जमा होता है, तो वहां मौजूद बैक्टीरिया पसीने के साथ मिलकर दुर्गंध पैदा करते हैं।

ऐसे में लेजर ट्रीटमेंट कराने के बाद जब बाल साफ हो जाते हैं, तो बैक्टीरिया को जगह नहीं मिलती। बाल न होने के कारण बैक्टीरिया और पसीना एक जगह जमा नहीं हो पाते, जिससे पसीने की बदबू काफी हद तक कम हो जाती है। 

बैक्टीरिया को नहीं मिलती जगह

जब स्किन पर बाल नहीं होते हैं, तो पसीना रुकने के बजाय हवा के संपर्क में आकर जल्दी सूख जाता है। यही वजह है कि लोगों को ऐसा लगता है कि लेजर कराने के बाद पसीना आना और बदबू कम हो गई है। असल में देखा जाए तो पसीना उतना ही आता है, बस बाल न होने की वजह से बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया वहां टिक नहीं पाते।

निष्कर्ष: रिसर्च के मुताबिक, लेजर हेयर रिडक्शन सीधे तौर पर पसीने की मात्रा को कम नहीं करता है। यह बालों को जड़ से कम और साफ करता है, जिससे पसीना जमने और बैक्टीरिया पनपने का खतरा खत्म हो जाता है, जिससे बदबू नहीं आती। अगर आप भी इस बात को लेकर अब तक कंफ्यूज थीं, तो उम्मीद है कि यह लेख आपके बेहद काम आएगा और आपकी सारी शंकाएं दूर हो गई होंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

imgae credit: MAGNIFIC