महिलाओं की पर्सनैलिटी और स्टाइल के लिए नेल पेंट एक सबसे जरूरी प्रोडक्ट बन गया है। कई महिलाएं अपने लुक को पूरा करने के लिए हर दिन अपने कपड़ों से मैच करता हुआ नेल पेंट लगाती हैं। यह न केवल हाथों को सुंदर बनाता है बल्कि इसे पैरों पर भी लगाया जाता है। यही कारण है कि आजकल मार्केट में हर रंग का नेल पेंट आपको मिल जाएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर नेल पेंट का आइडिया कैसे आया? किसने नेल पेंट का अविष्कार किया और यह कैसे इतनी जल्दी फेमस हो गया, इसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे।
नेल पेंट का आइडिया कैसे आया?
आज जो चमकदार नेल पेंट आप नाखुनों पर लगाती हैं, इसका आइडिया कारों के पेंट की चमk से आया था। संयुक्त राज्य अमेरिका (US) की एक फेमस ब्यूटी और लाइफस्टाइल वेबसाइट Byrdie पर डाली गई जानकारी के अनुसार बहुत पहले से ही लोग अपने नाखुनों को रंगा करते थे। पहले के समय में इसे केवल फैशन नहीं बल्कि समाज में अलग पहचान के लिए लगाया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उस समय काले रंग के नेल पेंट कलर को ऊंचे पद का संकेद माना जाता था, इसके साथ ही अलग-अलग रंग समाज में लोगों के अलग-अलग स्तर को बताते थे।
चीन में आम था नेल पेंट लगाना
रिपोर्टस के अनुसार चीन में 3000 ईसा पूर्व ही लोग नाखूनों को रंगा करते थे। उस समय नेल पेंट लगाने का तरीका अलग-अलग था। चीनी लोग अंडे की सफेदी से या मोम से नाखुन रंगते थे। शाही परिवार को ज्यादातर लाल रंग लगाए हुए देखा जाता था। चीन में तब नाखूनों का रंग पद के हिसाब से भी लगाया जाता था। अगर कोई शाही परिवार के रंगों की नकल करता था, तो उसे अपराधी मान लिया जाता था।
क्लियोपेट्रा और मिस्र में सुंदरता के लिए लगाते थे लोग
माना जाता है कि मिस्र की फेमस रानी क्लियोपेट्रा नाखुनों को रंगने के लिए मेंहदी का इस्तेमाल करती थीं। वह हर उंगली को मेंहदी में डुबोकर नाखुन रंगती थी। उनका पसंदीदा रंग गहरा लाल माना जाता था। हालांकि, इस बाता का सही प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन आपको इसके बारे में कई जगहों पर पढ़ने को मिल जाएगा। माना जाता है कि मिस्र में हजारों साल पहले भी लोग नाखूनों को मेंहदी से रंगते थे।
इसे भी पढे़ं-नोटों पर कितनी भाषाओं में होती है लिखावट, क्या जानती हैं आप?
हेगली संग्रहालय और पुस्तकालय में छपी जानकारी के अनुसार 1920 के दशक में फ्रांस की मेकअप आर्टिस्ट मिशेल मेनार्ड (Michelle Ménard) को शाइन करने वाले नेल पेंट का आइडिया आया था। उन्होंने कार के पेंट से प्रेरित होकर इस तरह का नेल पेंट लगाने के बारे में सोचा था।
इसे भी पढ़ें- कम समय, ज्यादा काम और बढ़ता दबाव; जानें क्या सही है मल्टीटास्किंग का यह नया तरीका?
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
