अधिकतर भारतीय महिलाएं अपने लुक को फैशनेबल और स्टाइलिश बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसे में वे अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक्सेसरीज के अलावा खूबसूरत कलर की नेल पेंट भी शामिल करती हैं, लेकिन आप स्किन टोन के हिसाब से कौन सा नेल पेंट लगाएं, इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आज हम आपको इस खबर में स्किन टोन के हिसाब से नेल पेंट आईडियाज देंगे।

डस्की स्किन टोन के लिए बेस्ट नेल पेंट शेड्स

अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नाखूनों पर नेल पेंट लगाती हैं, लेकिन कई बार नेल पेंट लगाने के बाद भी आपके हाथ काले दिखने लगते हैं, तो परेशान होने के बजाय अगर आपकी स्किन डस्की है, तो आप डार्क कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जैसे - मैरून, न्यूड ब्राउन, ऑलिव ग्रीन और नियॉन कलर्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। यह आपके नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ हाथों को भी खूबसूरत बना देंगे।

फेयर स्किन के लिए शेड्स

अगर आपके हाथों की स्किन गोरी यानी फेयर है, तो आप नेल पेंट में पेस्टल या हलके लाइट कलर्स चुन सकती हैं। आपके लिए बेबी पिंक, न्यूड शेड्स, मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू जैसे शेड्स बेस्ट हो सकते हैं। इस तरह के नेल पेंट शेड को चुन कर आप अपने हाथों को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे नेल पेंट के शेड्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप नजदीकी बाजार में कॉस्मेटिक की शॉप से ऐसे नेल पेंट खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Leftover Nail Polish Reuse Diy: बची हुई नेल पॉलिश के ये 5 हैक्स करेंगे आपकी हर मुश्किल दूर

सांवली स्किन टोन के लिए शेड्स

आप चाहें, तो सांवली स्किन टोन के लिए इस तरह के प्योर वाइट, ऑफ-वाइट, क्रीम या हलके रंग के शेड चुन सकती हैं। ऐसे नेल पेंट के शेड्स इन दोनों सांवली स्किन टोन वाली महिलाओं के बिच काफी चलन में है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपका स्किन टोन सांवली है, तो आप इसे पैरों के नाख़ून और हाथों के नाख़ून पर लगा सकती हैं।

गेंहुआ स्किन टोन

यही नहीं गेंहुआ स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए वाइन कलर्स या हलके डार्क कलर्स भी बेस्ट हो सकते हैं। आप बर्गंडी, कोरल या ब्राउन कलर भी चुन सकती हैं। ऐसे नेल पेंट खासकर उन महिलाओं के लिए बेस्ट होगी जिनके हाथों की स्किन मीडियम हैं। ऐसे में आप इन शेड्स को शामिल कर हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। आप ऐसे शेड्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सांवले हाथों पर खूबसूरत लगेंगे ये Nail Paint Colours, आप भी करें ट्राई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific