मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अलग-अलग तरह के लुक को क्रिएट करने के बारे में सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। कई सारी लड़कियों को आंखों को सुंदर दिखाना सबसे ज्यादा पसंद होता है। इसलिए आंखों पर काजल लगाया जाता है, लेकिन गर्मी की वजह से कई बार वो भी फेल जाता है। ऐसे में आप कुछ अलग तरह के हैक्स को ट्राई करके आंखों के काजल को फैलने से बचा सकती हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

आंखों में लगा क्यों फैलता है काजल?

गर्मियों में पसीना सबसे जयादा आता है। ऐसे में स्किन अक्सर ऑयली हो जाती है। साथ ही पसीने की वजह से आंखों का काजल भी धीरे-धीरे फैलना शुरू हो जाता है। इसका कारण गलत क्वालिटी भी होता है। ऐसे में आप कुछ हैक्स को ट्राई करके काजल को फैलने से रोक सकती हैं और मेकअप को लंबे समय तक अच्छे से बनाए रख सकती हैं।

लूज पाउडर का करें इस्तेमाल

अगर आपको लगता है कि स्किन पर ज्यादा पसीना आ रहा है, तो ऐसे में आप लूज पाउडर का इस्तेमाल करके अपनी आंखों में लगे काजल को फैलने से बचा सकती हैं।

  • इसके लिए आपको काजल लगाने से पहले लूज पाउडर को आंखों के नीचे लगाना है।
  • इसके बाद आपको काजल को अप्लाई करना है।
  • इसे फिर से सेट करने के बाद आंखों के नीचेलूज पाउडर अप्लाई करना है।
  • इससे आपकी आंखों के आसपास पसीना भी कम आएगा। साथ ही आपका काजल भी खराब नहीं होगा।

काजल लगाने के बाद लगाएं आईशेडो

आप काजल लगाने के बाद अगर किसी और चीज को अप्लाई नहीं करती हैं, तो ऐसे में आप इस बार वो गलती न करें। आप काजल लगने के बाद नीचे की आंखों में भी आईशेडो को अप्लाई करें।

  • इसके लिए पहले आपको काजल को अच्छे से आंखों में अप्लाई करना है।
  • फिर आंखों के नीचे आईशेडो को अप्लाई करें।
  • इससे आपकी आंखों में नमी कम बनेगी और काजल भी नहीं फेलेगा। इसलिए आप इस हैक्स को भी ट्राई कर सकती हैं।

काजल को फैलने से बचाने के लिए आप इन हैक्स को ट्राई करें। इससे काजल भी नहीं फैलेगा। साथ ही आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik