सांवली या डार्क स्किन टोन पर सही फाउंडेशन मैच चुनना अक्सर थोड़ा मुश्किल होता है। गलत शेड या फॉर्मूला चुनने से चेहरे पर मेकअप ग्रे दिखने लगता है। अगर आप भी ऐसा फाउंडेशन ढूंढ रही हैं जो आपकी स्किन टोन से एकदम मैच करे, चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाए और जेब पर भारी भी न पड़े, तो यह लिस्ट आपके काम की है। यहां डार्क स्किन टोन के लिए 5 बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ब्रांडेड फाउंडेशन की पूरी जानकारी दी गई है। जानते हैं, इनके बारे में...

कौन से 5 फाउंडेशन आपके लिए हैं बेस्ट?

अगर आपकी स्किन टोन डार्क है तो यहां दिए गए कुछ फाउंडेशन आपके काम आ सकते हैं-

1. मेबेलिन न्यू यॉर्क फिट मी मैट + पोरलेस लिक्विड फाउंडेशन

मेबेलिन का यह फाउंडेशन इंडियन स्किन टोन के बीच काफी मशहूर है। ऑयली से लेकर कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।

  • यह ऑयली स्किन को मैट फिनिश देता है और शाइन कंट्रोल करता है।
  • चेहरे के पोर्स को धुंधला करके स्मूथ लुक देता है।
  • इसमें डार्क और डस्की स्किन के लिए कई परफेक्ट शेड्स उपलब्ध हैं।
  • कीमत: लगभग ₹353

यह भी पढ़ें- ₹500 से कम में मिलेंगी ये 7 Liquid Lipsticks, बजट में पाएं ये खूबसूरत शेड्स

2. इनसाइट स्किन टिंट 5-इन-1 सीरम फाउंडेशन (शेड: Brewtiful)

अगर आप डेली यूज के लिए हल्का और स्किनकेयर फायदों वाला फाउंडेशन चाहती हैं, तो इनसाइट का यह 5-इन-1 सीरम फाउंडेशन बढ़िया विकल्प है।

  • इसमें प्राइमर, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन, स्किन टिंट और सीरम का कॉम्बिनेशन मिलता है।
  • इसमें नाइयासिनामाइड और राइस वॉटर है जो चेहरे की रंगत को साफ और हाइड्रेट रखते हैं।
  • हल्का फॉर्मूला है जो स्किन को भारी महसूस नहीं होने देता।
  • कीमत: सिर्फ ₹296 (30 ग्राम)

3. एल 18 गेट ईवन फाउंडेशन (शेड: Warm Caramel)

कम बजट में रोजाना इस्तेमाल के लिए एल 18 का यह फाउंडेशन काफी पसंद किया जाता है। इसका वार्म कारमेल शेड डार्क स्किन टोन पर बहुत सुंदर बैठता है।

  • इसमें SPF 40 और विटामिन E है जो धूप से सुरक्षा के साथ स्किन को पोषण देता है।
  • यह मीडियम कवरेज देता है जिसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है।
  • लंबे समय तक टिकने वाला मॉइश्चराइजिंग फॉर्मूला है।
  • कीमत: सिर्फ ₹103 (27 एमएल)

4. मार्स SPF50 PA++++ हाई कवरेज फाउंडेशन (शेड: Natural Beige)

मार्स का यह फाउंडेशन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो भारी कवरेज के साथ सन प्रोटेक्शन भी चाहती हैं।

  • इसमें SPF 50 के साथ 5 स्टार UVA और UVB प्रोटेक्शन मिलता है।
  • चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाकर बेदाग लुक देता है।
  • स्किन में आसानी से ब्लेंड हो जाता है और ऑल स्किन टाइप के लिए सही है।
  • कीमत: केवल ₹199 (25 एमएल)

रेनी बॉलीवुड फिल्टर ब्लरिंग लिक्विड फाउंडेशन (शेड: Biscoff Blur)

अगर आपको पार्टी या स्पेशल मौकों के लिए एकदम एचडी और फिल्टर जैसा लुक चाहिए, तो रेनी का यह फाउंडेशन ट्राई कर सकती हैं।

  • फुल कवरेज और मैट फिनिश देता है जिससे पोर्स छुप जाते हैं।
  • इसमें नाइयासिनामाइड और हाइलूरोनिक एसिड है जो स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं।
  • स्किन टोन को ईवन और स्मूथ लुक देता है।
  • कीमत: ₹509 (30 एमएल)

निष्कर्ष

परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए महंगे ब्रांड्स पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अपनी स्किन टाइप और बजट के हिसाब से आप ऊपर बताए गए किसी भी ब्रांडेड फाउंडेशन को चुन सकती हैं। ये सभी ऑप्शंस डार्क स्किन टोन को ग्रे बनाए बिना एक नेचुरल, ग्लोइंग और खूबसूरत फिनिश देते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: magnific