हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे सुंदरता की हर कोई तारीफ करे। हम अपने चेहरे की रंगत नि‍खारने के ल‍िए क्‍या कुछ नहीं करते हैं। वहीं बालों का भी खास ध्‍यान रखते हैं। बालों की बात करें तो हर कोई चाहता है क‍ि उसके बाल घने, लंबे और बाउंसी द‍िखें। ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्‍ट्स और ट्रीटमेंट लेते हैं। हालांक‍ि, घने, लंबे और बाउंसी बाल पाने के ल‍िए जरूरी नहीं है क‍ि आपको महंगे प्रोडक्‍ट्स और ट्रीटमेंट लेने ही पड़ें।

आप कुछ नेचुरल तरीके भी अपनाकर बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि वो भी बालाें काे लंबा और घना बनाने के ल‍िए कुछ नेचुरल तरीके अपनाती हैं। आइए उन तरीकों के बारे में जानते हैं-

चावल के पानी से करें बालों की देखभाल

चावल का पानी स‍िर्फ स्‍क‍िन के ल‍िए बालों की देखभाल के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके इस्‍तेमाल से हमारे बाल लंबे, मजबूत और घने बनते हैं। इसके ल‍िए एक कप चावल धोकर पानी अलग कर लें। अब इस पानी को कुछ घंटों के लिए रख दें। शैंपू करपे के बाद इसी पानी से बालों को धो लें। इसे ऐसे ही कुछ देर के ल‍िए बालों में रहने दें। फ‍िर 5-10 म‍िनट बाद साफ पानी से बाल धो लें। इससे बाल ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: च‍िलच‍िलाती धूप में भी शाइनी करेंगे आपके कर्ल्स, नोट कर लें समर हेयर केयर रूटीन

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा का इस्‍तेमाल भी स्‍क‍िन के साथ-साथ बालों के ल‍िए भी क‍िया जाता रहा है। दरअसल, एलाेवेरा स्कैल्प को ठंडक देने के साथ-साथ बालों को हाइड्रेट भी करता है। इससे बाल ड्राई नहीं होते और उनमें नेचुरल शाइन बनी रहती है। इसके ल‍िए फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें। इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से बालों को धो लें।

यह भी पढ़ें- DIY Hair Toner: महंगे सीरम का खर्चा बचाएगा यह होममेड हेयर टोनर, बाल द‍िखेंगी शाइनी और मजबूज

मेथी का हेयर मास्क

मेथी के दाने भी बालों की देखभाल में क‍िए जाते हैं। इसे इस्‍तेमाल करने के ल‍िए 2 चम्मच मेथी रातभर के ल‍िए भिगो दें। सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 से 40 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे बाल ज्यादा हेल्दी और घने बनते हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Straightening: ब‍िना स्ट्रेटनर के भी सीधे हो सकते हैं आपके घुंघराले बाल, नोट कर लें यह कमाल का घरेलू तरीका

नारियल तेल से मसाज करें

बालों की जड़ों को पोषण देने के लिए तेल मालिश भी जरूरी होता है। इसके ल‍िए आप नार‍ियल के तेल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके बाल ड्राई भी नहीं होते हैं। इसके ल‍िए आप नारियल तेल को थोड़ा सा गुनगुना कर लें। अब उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें।रातभर लगा रहने दें या 1 घंटे बाद बालों को धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में च‍िपच‍िपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश

तो अगर आप भी घने, मुलायम और बाउंसी बाल चाहती हैं, तो महंगे ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च करने से पहले इन आसान नेचुरल तरीकों को जरूर आजमाएं। न‍ियम‍ित रूप से इस्‍तेमाल करने पर आपको फर्क जरूर देखने को म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik