मेकअप करते समय कई बार ऐसा होता है कि हम लिपस्टिक के सही शेड को लेकर काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं। कभी कोई रंग बहुत ज्यादा डार्क लगने लगता है, तो कभी होंठों पर लगाने के बाद बिल्कुल फीका नजर आता है। ऐसे में न्यूड शेड वाली लिपस्टिक एक ऐसा ऑप्शन है, जो आपके लुक को बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत और आकर्षक बना सकती है। Nude Lipstick की सबसे खास बात यह है कि इसे आप रोजाना के मेकअप से लेकर पार्टी तक में, किसी भी मौके पर लगा सकती हैं। हालांकि, हर न्यूड शेड हर स्किन टोन पर एक जैसा नहीं दिखता। इसलिए अपनी स्किन के अंडरटोन और होंठों के रंग को ध्यान में रखकर लिपस्टिक चुनना बेहतर माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 खूबसूरत न्यूड लिपस्टिक शेड्स के बारे में, जो आपके मेकअप लुक को बना सकते हैं और भी खास।
पीच न्यूड शेड से पाएं फ्रेश और सॉफ्ट लुक
अगर आप भी उन महिलाओं में से है जिन्हें हल्का और नेचुरल मेकअप पसंद हैं, पीच शेड में आने वाली न्यूड लिपस्टिक को चुन सकती हैं। इस शेड में हल्का ऑरेंज और पिंक टच होता है, जो होंठों को खूबसूरत और फ्रेश लुक देने में मदद करता है। खासतौर पर गोरी और हल्की गेहुंआ स्किन टोन पर यह शेड काफी अच्छा लगता है। आप इसे रोजाना ऑफिस, कॉलेज जाने से लेकर कैजुअल आउटिंग के दौरान भी आराम से लगा सकती हैं। इसके साथ हल्का ब्लश और मस्कारा लगाकर आप एक सिंपल लेकिन आकर्षक लुक पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- कम बजट में सेलिब्रिटी लुक: इन Chandbali Earrings के लेटेस्ट डिजाइन के साथ एथनिक लुक बनेगा खास
रोजी न्यूड शेड से बढ़ाएं होंठों की खूबसूरती
अगर आपको न्यूड लिपस्टिक में हल्का गुलाबी रंग का टच पसंद है, तो रोजी न्यूड शेड ट्राई कर सकती हैं। यह शेड होंठों को नैचुरल पिंक कलर देने में मदद करता है और चेहरे पर प्यारा ग्लो लाने में भी मदद करता है। गोरी स्किन से लेकर गेहुआँ रंग वाली महिलाओं पर यह शेड काफी खूबसूरत लगता है। इसकी खासियत है कि यह बहुत ज्यादा ब्राइट भी नहीं दिखता और न ही होंठों को फीका बनाता है। दिन से लेकर रात तक आप इसे आराम से लगा सकती हैं और हर समय एक खास लुक पा सकती हैं।
कैरामेल न्यूड शेड से पाएं ग्लैमरस लुक
अगर आपकी स्किन टोन अगर मीडियम और गेहुंआ है तो कैरामेल शेड वाली न्यूड लिपस्टिक आपके मेकअप कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए। जी हां, आपको बता दें, इस शेड में हल्का ब्राउन और वार्म टोन होता है, जो होंठों को खूबसूरत दिखाने में मदद करता है। यह शेड खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जिन्हें बहुत हल्की न्यूड लिपस्टिक पसंद नहीं आती। इसे आप लाइट आई मेकअप या हल्के स्मोकी आई लुक के साथ भी कैरी कर सकती हैं, जो आपके ऑफिस लुक में चार चांद लगाने में मदद करेगा।
डस्की स्किन टोन के लिए मोचा न्यूड शेड लिपस्टिक लगेगी बेहद खूबसूरत
अगर आपकी त्वचा का रंग डस्की यानी सांवली और डार्क टोन में है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-से रंग की न्यूड लिपस्टिक सही रहेगी तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप चुन सकती हैं, मोचा न्यूड। आपको बता दें, इस शेड में चॉकलेटी ब्राउन टोन होता है, जो होंठों को नेचुरल व आकर्षक लुक देने में मदद करता है और साथ ही, चेहरे की खूबसूरती को निखारने में भी मदद करता है। अगर आपको डार्क ब्राउन लिपस्टिक पसंद है, लेकिन बहुत ज्यादा बोल्ड लुक नहीं चाहिए, तो मोचा न्यूड शेड ट्राई कर सकती हैं। इसे आप रोजाना के मेकअप से लेकर पार्टी लुक तक आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
बोल्ड और नेचुरल लुक के लिए टेराकोटा न्यूड शेड
अगर आप न्यूड लिपस्टिक में थोड़ा बोल्ड टच चाहती हैं, तो टेराकोटा न्यूड शेड आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आपको बता दें, इसमें ब्राउन, लाल और हल्का ऑरेंज अंडरटोन मौजूद होता है, जो होंठों को खूबसूरत और आकर्षक लुक दे सकता है। यह शेड खासतौर पर सांवली, टैन और डस्की स्किन टोन पर बढ़िया लगता है। इसे एथनिक आउटफिट से लेकर वेस्टर्न ड्रेस या पार्टी वियर के साथ भी कैरी किया जा सकता है। वहीं, यह आपके सिंपल से लुक को भी मिनटों में खिलता हुआ दिखा सकती है।
इसे भी पढ़ें- दिवाली के लिए देखें ये 5 ट्रेंडिंग Mehendi Designs, कम समय में हथेलियां दिखेंगी खूबसूरत!
ऊपर बताए गए शेड्स के हिसाब से आप अपने स्किन टोन के अनुसार लिपस्टिक चुन सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-herzindagi
