कल शाम बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो आउट हुआ है। यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो में सलमान खान ने अपने धमाकेदार अंदाज में सीजन का अनाउंसमेंट किया है। इस सीजन में बिग बॉस की नहीं, बल्कि घरवालों की सरकार चलेगी। प्रोमो आने के बाद से शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है और फैंस जानना चाहते हैं कि इस सीजन में कौन-से सेलिब्रिटीज बिग बॉस के घर में लॉक होने वाले हैं। यहां हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी, ममता कुलकर्णी, कृष्णा श्रॉफ और अपूर्वा मुखीजा समेत कई हसीनाएं इस साल शो का हिस्सा बन सकती हैं। शो में इस बार भी कॉन्ट्रोवर्सी और धमाकों का तड़का लगने वाला है। खबरों की मानें तो इस बार बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटीज 3 नहीं बल्कि 5 महीने के लिए लॉक होने वाले हैं। बिग बॉस ओटीटी के अगले सीजन की जगह सीधे बिग बॉस 19 ही आएगा। यह बिग बॉस के इतिहास का सबसे लंबा सीजन होगा। चलिए नजर डाल लीजिए Bigg Boss 19 की Contestant List पर।
राम कपूर-गौतमी कपूर | टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल, कई बड़े शोज में कर चुके हैं काम |
शशांक व्यास | बालिका वधू में जगिया का किरदार निभाकर बनाई पहचान |
मुनमुन दत्ता | तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभा रही हैं बबीता का रोल |
हबुबू | एआई डॉल |
खुशी दुबे | 'आशिकाना' और 'जादू तेरी नजर' जैसे डेली सोप्स का हिस्सा |
अपूर्वा मुखीजा | सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से बटोरीं थी सुर्खियां |
शरद मल्होत्रा | बनूं मैं तेरी दुल्हन और नागिन समेत कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा |
मून बनर्जी | कई पॉपुलर डेली सोप्स का रही हैं हिस्सा |
कृष्णा श्रॉफ | जैकी श्रॉफ की बेटी इंफ्लुएंसर |
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो आउट हो चुका है। शो इस बार 24 अगस्त से ऑनएयर होगा। इसके पिछले ज्यादातर सीजन का प्रीमियर अक्टूबर में होता था, ऐसे में इस बात की उम्मीद लग रही है कि शायद यह सीजन वाकई 3 नहीं बल्कि 5 महीने चलने वाला है। बात अगर कंटेस्टेंट्स की करें तो सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट के मुताबिक, कई बड़े नाम इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं। एआई जॉल हबुबू के भी शो में नजर आने की उम्मीद है।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल राम कपूर-गौतमी कपूर भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। इससे पहले अंकिता लोखंडे और विक्की जैन समेत कई कपल्स इस शो में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे हिट शोज में काम कर चुके शरद मल्होत्रा के शो का हिस्सा बनने की अटकलें भी जोरों पर हैं। कलर्स टीवी में जगदीश का रोल प्ले करने वाले शशांक व्यास भी बिग बॉस में दिख सकते हैं। 'आशिकाना' और 'जादू तेरी नजर' की एक्ट्रेस खुशी दुबे भी इस बार सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: क्या बिग बॉस के अगले सीजन पर लगने वाला है ब्रेक? सलमान खान के शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
Bigg Boss 19 को लेकर आप कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Bigg Boss Fan Page, Colors TV
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।