टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने कल बिग बॉस 18 का खिताब अपने नाम कर लिया है। विवियन डीसेना शो के फर्स्ट रनरअप रहे। जहां काफी लोग इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर विवियन डीसेना या रजत दलाल को ट्रॉफी का असली हकदार बताया जा रहा है। वहीं, करण के फैंस उनकी जीत से काफी खुश हैं। कल ग्रांड फिनाले में उन्हें बिग बॉस 18 का टाइटल, 50 लाख रुपये और एक चमचमाती कार मिली। करणवीर मेहरा यूं तो लंबे समय से टीवी जगत का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनकी गिनती टीवी के लीडिंग फेसेज में नहीं होती है। करणवीर का टीवी करियर कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त में वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। पहले उन्होंने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने नाम की और अब वह बिग बॉस 18 के विनर बन गए हैं। फ्लॉप होने के बावजूद, करण कैसे करोड़ों की कमाई करते हैं और उनकी नेटवर्थ क्या है, चलिए जानते हैं।
करोड़ों में है करणवीर मेहरा की नेटवर्थ
View this post on Instagram
करणवीर मेहरा की कुल नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह लंबे समय से टीवी और फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। टीवी शो रिमिक्स से उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह कुछ फिल्मों और टीवी सीरियल्स का हिस्सा बने। करणवीर को बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जीतने पर काफी बड़ी पुरुस्कार राशि मिली है। बिग बॉस 18 जीतने पर उन्हें 50 लाख रुपये और खतरों के खिलाड़ी जीतने पर 20 लाख रुपये मिले। इसके अलावा, फिल्में, टीवी सीरियल्स और ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी कमाई का मुख्य जरिया है। उनका दिल्ली में एक आलीशान घर भी है। इसका जिक्र उन्होंने बिग बॉस के घर में भी किया था।
यह भी पढ़ें-Bigg Boss 18 में Chum Darang पर आया Karanveer Mehra का दिल ! जानें पहले किस वजह से टूट चुकी हैं दो शादियां
सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में रजत और विवियन से पीछे हैं करण
View this post on Instagram
करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 का खिताब अपने नाम किया है। लेकिन, सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में वह रजत दलाल और विवियन डीसेना से काफी पीछे हैं। विवियन डीसेना के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन और रजत दलाल के 3.4 मिलियन फॉलोअर हैं। वहीं, करणवीर मेहरा के 791K फॉलोअर्स हैं।
आपको Bigg Boss 18 कैसा लगा और क्या आप करणवीर मेहरा के विनर बनने को सही मानते हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/ Karanveer Mehra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों