herzindagi

मात्र 100 रुपए में इन देशों में आप खा सकती हैं यहां का बेस्‍ट फूड

हर देश में अलग-अलग करेंसी चलती हैं। जैसे भारत में रुपया चलता है, यूनाइटेड स्‍टेट्स में डॉलर और यूनाइटेड किंगडम में पाउंड्स। इस तरह पूरी दुनिया में करीब 180 प्रकार की अलग अलग करेंसी चलती है। करेंसी के अलग होने के साथ ही इनकी वैल्‍यू भी दूसरी करेंसी से अलग होती हैं। किसी की वैल्‍यू ज्‍यादा तो किसी की कम होती है। अगर भारत की करेंसी की बात की जाए तो डॉलर और पाउंड से इसकी कीमत बहुत कम है मगर दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां पर भारत की करेंसी की वैल्‍यू वहां की करेंसी से अधिक है। ऐसे में इतनी महंगाई के जमाने में भी कुछ देश ऐसे हैं जहां आप लैविशल अंदाज में रह सकते हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इन देशों में मात्र 50 से 100 रुपए में आपको भर पेट खाना मिल जाएगा और वो भी अच्‍छे से अच्‍छा। तो अगर आप फूड लवर हैं तो इन देशों में विजिट करना बिलकुल न भूलें। 

Anuradha Gupta

Her Zindagi Editorial

Updated:- 29 Jun 2018, 13:06 IST

वियतनाम

Create Image :

भारत के नजदीक यह खूबसूरत देश केवल घूमने के लिए ही नहीं बल्कि बीयर के लिए भी काफी मशहूर है। यहां पर एक बीयर का दाम 25 रुपय है। यानी भारत में जितनी कीमत पानी की बोतल की है उतनी कीमत वियतनाम में बीयर की है। इसके अलावा आपको यहां पर 40 से 50 रुपए में ऑथेंटिक स्प्रिंग रोल्‍स, यहां का लोकल फूड जैसे बानजियो, बुनचा जैसे स्‍वादिष्‍ट सी का फूड का मजा भी आप ले सकती हैं। 

मंगोलिया

Create Image :

इतिहास में चंगेज खां के बारे में आपने खूब पढ़ा होगा चंगेज खां मंगोलिया का ही था। वैसे मंगोलिया चंगेज खां के अलावा घोड़ी के दूध के लिए भी फेमस है। यह घूमने के लिए तो अच्‍छी जगह है ही साथ ही यहां पर आपको बेहद सस्‍ता खाना मिलेगा। यहां पर आप 40 से 50 रुपए में मंगोलियन बूज यानी की मोमोज का मजा ले सकती हैं। साथ आप यहा की ट्रेडिशन ड्रिंक ऐरेग का मजा भी ले सकती हैं। वैसे तो इस ड्रिंक में एलकोहॉल होता है मगर यह ड्रिंक इतनी हेल्‍दी होती है कि से बूढ़े से लेकर बच्‍चे तक सब पी सकते हैं।

श्रीलंका

Create Image :

भारत के पड़ोसी देशों में से एक श्रीलंका एक बेहद खूबसूरत देश है। भारत के इतिहास में भी इस देश का काफी महत्‍व है। यहां पहुंच कर आपको काफी कुछ भारत के जैसा ही देखने को मिलेगा। यहां का खाना भी भारतीय खाने से मिलता जुलता है। यहां पर आपको 80 रुपए में परठा सब्‍जी, फिश करी, दाल भात और 40 रुपए में यहां की लोकल डिश कोटू खाने को मिल सकती हैं। 

नेपाल

Create Image :

वैसे तो यहां पर भारत की ही तरह रुपया चलता है मगर यह भारत की करेंसी से अलग होता है। यहां का 160 रुपया भारत के 100 रुपए के बराबर है। यहां पर प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही आप यहां का लोकल फूड भारत के जैसा ही है और यहां पर आपको 100 रुपए से लेकर 150 रुपए तक में बढि़यां से बढि़यां खाना मिल जाएगा। 

 

 

टूनीश्यिा

Create Image :

उत्‍तरी अफ्रीका का यह देश अपने कलचर के लिए पहचाना जाता है। यहां आपको कई हिस्‍टॉरिकल साइट्स देखने का मौका मिलेगा। यहां का 1 टूनीशियन डिनार भारत के लगभग 27 रुपए के बराबर होता है। यहां पर आपको ब्रेड आइटम्‍स काफी सस्‍ते में खाने को मिल जाएगें जबकि भारत में ब्रेड आइटम्‍स काफी महंग होते हैं। 

 

इरान

Create Image :

इरान भी भारत के काफी नजदीक है। यहां की राजधानी तहरान में काफी आ‍धुनिकता देखने को मिलती हैं। आपने इरानी चाय के बारे में बहुत सुना होगा मगर यहां चाय के अलावा और भी बहुत कुछ खाने पीने के लिए है। यहां पर भारत के 10 रुपए 6200 इरानी रियाल के बराबर होते हैं। यहां आप 50 रुपए में हुक्‍का पी सकते हैं और 70 रुपए में लजीज इरानी पिज्‍जा खा सकते हैं।