Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

Dating Tips For couples: 18 या 25, जानें किस उम्र में डेटिंग करना ज्यादा सही?

18 साल की उम्र में, लोग वयस्कता में कदम रखते हैं। इस उम्र में लोग किसी भी काम में उत्सुक और अधिक लापरवाह होते हैं। इस दौरान, उनके लिए रिलेशनशिप और इसमें एक-दूसरे को डेट करना एक नया अनुभव होता है। ऐसे में, कई लोग डेटिंग की सही उम्र को लेकर कंफ्यूज भी रहते हैं। तो चलिए आज एक्सपर्ट से जानते हैं कि डेटिंग के लिए सही उम्र क्या हो सकती है।
Updated:- 2024-11-01, 17:30 IST
which age is better for dating in relationship 18 or 25

आज की दुनिया में, शादी करने से पहले अपने साथी को बेहतर तरीके से जानने के लिए डेटिंग करना आम हो गया है। जब लोग डेट करते हैं। एक-दूसरे को डेट करने के लिए वे अक्सर पार्टियों में जाते हैं, खुशी व प्यार के कुछ पल एक साथ बिताते हैं। लेकिन डेटिंग शुरू करने की सही उम्र क्या है? कई लोग अक्सर इस बारे में भी सोचते हैं। इस समस्या को सुलझाने में चलिए आज हम आपकी मदद करते है। आइए 18 से 25 वर्ष के बीच डेटिंग के लिए सही उम्र क्या हो सकती है, इस संबंध में रिलेशनशिप एक्सपर्ट से विस्तार से जानते है। साथ ही, इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों को भी जानेंगे।

18 साल की उम्र में डेटिंग से क्या होता है?

couple love

18 साल की उम्र में, व्यक्ति वयस्कता में कदम रख रहे होते हैं। इस उम्र में, लोग अक्सर अधिक लापरवाह और जिज्ञासु होते हैं। ऐसे में, डेटिंग जैसी चीज जीवन का एक नया अनुभव होता है। यह इसलिए भी अनोखा होता है, क्योंकि इसके जरिए सामने वाले को और खुद को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलता है। यह उम्र अक्सर इंसान के अंदर खोज और नवाचार की भावना अपने साथ लेकर आती है। जहां रिश्ते उत्साह और अट्रैक्शन से प्रेरित हो सकते हैं। हालांकि, इस दौरान लोग अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों और भविष्य की आकांक्षाओं का पता लगा रहे होते हैं। ऐसे में, कभी-कभी रिश्तों में मैच्युरिटी या स्थिरता की कमी हो सकती है। इस आयु वर्ग के किशोरों को प्यार और आकर्षण के बीच अंतर करने में भी कठिनाई हो सकती है। ऐसी स्थिति में, उनके लिए ब्रेकअप करना भी आसान हो सकता है। इस उम्र में सच्चे प्यार को समझना और रिश्तों में सोच-समझकर आगे बढ़ना जरूरी होता है, जो कि बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। यह व्यक्ति की परिपक्वता पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें- रिश्ते में ब्रेकअप की नौबत आने से बचने के लिए फॉलो कर सकते हैं ये 5 टिप्स, हमेशा एक-दूजे के साथ रहेंगे खुश

25 साल की उम्र में डेट करने से क्या होता है?

25 की उम्र तक लोगों को आम तौर पर वयस्क माना जाता है और वे ज्यादा समझदार, धैर्यवान और परिपक्व हो जाते हैं। उन्हें अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों और मूल्यों की बेहतर समझ होती है। इसलिए इस उम्र के लोगों में रिश्तों को लेकर उनकी धारणा अक्सर बदल जाती है। इस उम्र में,ज्यादातर लोगों का ध्यान सिर्फ रिश्ते को बनाए रखने पर ही नहीं बल्कि करियर और फाइनेंशियल स्टैबिलिटी पर भी होती है। इसलिए, 25 की उम्र में डेटिंग करते समय, ऐसा साथी ढूंढना जरूरी है, जो शादी से लेकर करियर तक की प्लानिंग में साथ खड़े हों।

इसे भी पढ़ें-  नए रिश्ते में जाने से पहले इन 5 आदतों को कर दें बाय-बाय, वरना रिलेशनशिप में बढ़ सकती हैं परेशानियां

डेटिंग के लिए कौन-सी उम्र है ज्यादा बेहतर?

how to date a 18 year girl

जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं, वे रिश्तों को अलग तरह से देखना शुरू करन लगते हैं। रिलेशनशिप से क्या चाहते हैं, प्यार के बारे में कैसा महसूस करते हैं और उन्हें उनके पार्टनर से क्या चाहिए, यह सब कुछ भी बदल जाता है। दोनों ही उम्र में व्यक्ति के विचार अलग-अलग होते हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए ही 25 या उसके आसपास की उम्र डेंटिग के लिए सही हो सकती है, लेकिन ये हर एक व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है कि उसे कब रिलेशनशिप में आना है। हालांकि, डेटिंग के लिए सही उम्र व्यक्तिगत तत्परता और व्यक्तिगत परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

इसे भी पढ़ें-  शादी के पहले साल जरूर करें ये काम, रिश्ता बनेगा मजबूत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।