Mahashivratri Rangoli Designs 2024: महाशिवरात्रि पर चावल से बनाएं रंगोली डिजाइन, महादेव हो जाएंगे प्रसन्न

पूरे भारत में महाशिवरात्रि की धूम है। भोले बाबा के इस पर्व का भक्तों को बेसब्री से इंतजार था। इस दिन हर कोई सुबह-सुबह मंदिरों में बाबा को जल अर्पित करने जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये दिन शिवलिंग का प्रतिक माना जाता है। माना जाता है कि इसी दिन पहली बार बोले बाबा शिवलिंग के अवतार में आए थे। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए आप अपने हाथों से शिवलिंग बना सकते हैं।
पहले के जमाने में लोग मिट्टी से शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा करते थे। लेकिन आप इस दिन बाबा को प्रसन्न करने के लिए चावल से शिवलिंग बना सकते हैं। हिंदू धर्म में हर देवी-देवता को अक्षत चढ़ाना शुभ माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप चावल की मदद से आसानी से रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
इस तरह बनाएं चावल से शिवलिंग (How To Make Rangoli With Rice)
(image credit- My rangoli Skills)
अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो भी आप इस डिजाइन को आसानी से बना लेंगे। क्योंकि इसमें आपको रंगों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आप चावल को रंग करके भी अलग-अलग रंग के शिवलिंग बना सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में होली या बच्चों की ड्राइंग में यूज होने वाले कलर को लेना है।
- इसे आप एक बर्तन में लेकर पानी डालें और हल्का गाढ़ा घोल तैयार करें।
- इसके बाद छन्नी की मदद से चावल को इसमें डूबाएं। (30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन)
- अगर आपके पास समय नहीं है, तो आप इसे ड्रायर से सुखा लें।
- अब आप चॉक से जमीन पर रंगोली का डिजाइन बनाएं और उसपर चावल सजा दें।
- इस तरह रंगोली बनाना बेहद आसान है।
इसे भी पढ़ें- MahaShivratri Rangoli Design 2024: महाशिवरात्रि पर बनाएं शिवलिंग की ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
चावल से बनाएं कलश का रंगोली डिजाइन (Simple Rangoli Designs)
(image credit- Rangoli Arts & Salad Decorations youtube)
इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आप थाली या बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें, तो रंगोली को चारों तरफ से बेलपत्र से भी सजा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप और भी आसान रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो बीच में छोटा शिवलिंग रखकर चारों तरफ गोल आकार में चावल सजा सकते हैं।
इस तरह का रंगोली डिजाइन बेहद सुंदर लगता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप रंगोली को किसी साफ जगह बनाएं। आप इस रंगोली डिजाइन में बीच में स्वास्तिक का डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें भोलेबाबा का 3 नेत्रों का डिजाइन भी लाल रंग से बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Mahashivratri Rangoli Design: 10 मिनट में बन जाएंगे त्रिशूल के ये रंगोली डिजाइन, बस फॉलों करें ये टिप्स
चावल से बनाएं दीपक और फूलों का रंगोली डिजाइन (Mahashivratri Rangoli Designs)
(image credit- menka rangoli)
चावल से आप किसी भी तरह का रंगोली डिजाइन बनाकर भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। क्योंकि चावल की मदद से रंगोली बनाना आसान होता है। इसलिए आप ऑफिस जाने से पहले भी इस तरह के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
इससे न तो आपको अपने कपड़े खराब होने का डर होता है और न ही इससे फर्श पर कोई निशान बनता है। इसे फर्श से उठाने में भी आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगती। (घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- PRIYAL'S FOOD & ARTs, menka rangoli, Prerna Garg insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।