Onam Puja Shubh Muhurat 2023: कब है ओणम? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Onam 2023 Date, Shubh Muhura Aur Mahatva: दक्षिण भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक माना जाता है ओणम।
ओणम को मुख्य रूप से प्रीतिभोज और नाच-गान के पर्व के रूप में जाना जाता है। केरल में इसका महत्व सर्वाधिक है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं ओणम की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में विस्तार से।
ओणम 2023 तिथि (Onam 2023 Tithi)

- मलयालम कैलेंडर के अनुसार, चिंगम महीने में श्रावण या थिरुवोणम नक्षत्र में ओणम मनाई जाती है।
- थिरुवोणम नक्षत्र आरंभ: 28 अगस्त, दिन सोमवार (सोमवार को न खरीदें ये चीजें), रात 2 बजकर 43 मिनट
- थिरुवोणम नक्षत्र समापन: 29 अगस्त, दिन मंगलवार, रात 11 बजकर 50 मिनट
- ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, ओणम 29 अगस्त को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023 Shiv Putri Puja: भगवान शिव की ये बेटी सावन में बरसाती हैं कृपा, मिलती है सफलता
ओणम 2023 शुभ मुहूर्त (Onam Puja Shubh Muhurat 2023)
ओणम का पूजा मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट
यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2023: घर की इस दिशा में रखें बेलपत्र, होगा लाभ
ओणम 2023 महत्व (Onam Puja ka Mahatav)

- ओणम पर्व दस दिन तक मनाया जाता है। इस दिन राजा बलि पाताल से प्रजा को आशीर्वाद देने आते हैं।
- साथ ही, यह भी माना जाता है कि इन्हीं दस दिनों के दौरान भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के छल) ने वामन अवतार लिया था।
- इस पर्व में फूलों का बहुत महत्व माना गया है। इस पर्व के लिए फूल सिर्फ पुरुषों द्वारा ही लाये जाते हैं।
- जबकि महिलाओं द्वारा फूलों को पुष्प कालीन में जोड़ा जाता है। फूलों से ही रंगोली बनाने का विधान है।
- मान्यता है कि ओणम की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल बनता है।
- जो भी दंपत्ति जोड़ा ओणम की पूजा साथ में करते हैं उनके जीवन में हमेशा मधुरता बनी रहती है।
- यहां तक कि परिवार के साथ ओणम पूजा करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है।
- रीति के अनुसार, इस दस दिवसीय पर्व में केले और पापड़ का नाश्ता करना खास माना जाता है।
- राजा बलि को भगवान विष्णु ने वामन अवतार में दर्शन दिए थे और आज भी वह उनके साथ हैं।
- मान्यता है कि ओणम की पूजा करने से भगवान विष्णु हर कार्य में साथ देते हैं और रक्षा करते हैं।
आप भी ओणम के शुभ मुहूर्त और उसके महत्व से जुड़ी समस्त जानकारी यहां से ले सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।