herzindagi

1st Wedding Anniversary: आकाश अंबानी-शलोका मेहता ने इस तरह बिताया शादी का 1 साल, इन 10 तस्‍वीरों में देखें

वर्ष 2019 की 9 मार्च को देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर बहुत बड़े जश्‍न का आयोजन हुआ था। मौका था मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की शादी का। दोनों की शादी को अब पूरा 1 वर्ष बीत चुका है और इस दौरान कई ऐसे अवसर आए जब श्‍लोका और आकाश ने यह साबित कर दिया कि वह दोनों ही एक दूसरे के बहुत अच्‍छे दोस्‍त, प्रेमी और जीवनसाथी है। इस 1 वर्ष में श्‍लोका मेहता और आकाश अंबानी को बहुत सारे मौकों पर साथ देखा गया। शादी का पहला वर्ष हर कपल के लिए बेहद खास होता है। जहां दोनों ही एक दूसरे के परिवार से जुड़ रहे होते हैं। वहीं दोनों की आपसी बॉन्डिंग भी उतना ही महत्‍व रखती है। आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता इन दोनों ही बातों का खास ख्‍याल रखा, दोनों का प्‍यार इन 10 तस्‍वीरों में साफ झलक रहा है। आप भी देखें।

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 09 Mar 2020, 13:03 IST

कपल वर्कआउट

Create Image : ambani family/ instagram

आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता शादी के बाद से ही अपने-अपने काम में इनवॉल्‍व हो गए थे। मगर, दोनों ने साथ वक्‍त गुजारने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। यह तस्‍वीर इस बात की गवाही देती हैं कि दोनों ने सेहत को प्राथमिकता देने के साथ ही एक दूसरे को समय देने का भी अच्‍छा बहाना खोजा और साथ में ही वर्कआउट करना शुरू किया। यह तस्‍वीर आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता के जिम की है। 

 

होली

Create Image : viral bhyani/instagram

शादी के बाद श्‍लोका मेहता की ससुराल में पहली होली है। यह तस्‍वीर ईशा अंबानी द्वारा दी गई पार्टी की हैं जहां आकाश और श्‍लोका दोनों ही होली खेलने के मूड में नजर आ रहे हैं1 दोनों ने ही बेहद रंग-बिरंगे कपड़े पहने हैं। 

 

युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी

Create Image : ambani family/ instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी में पुरा अंबानी परिवार शामिल हुआ था। इस पार्ट में श्‍लोका मेहता और आकाश अंबानी को एक साथ हाथों में हाथ डाले देखा गया था। साथ में दोनों ही बेहद अच्‍छे नजर आ रहे थे। इस पार्टी में श्‍लोका मेहता की बटरफ्लई हील्‍स काफी वायरल हुई थीं। यह हील्‍स साफिया वेबस्‍टर्स की थीं और इसकी कीमत 50 हजार रुपए थी। 

 

फैशन गोल्‍स

Create Image :

आकाश और श्‍लोका इस 1 वर्ष के दौरान रिश्‍तों को बहुत ही खूबसूरती से निभाया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कपल फैशन गोल्‍ड को भी बखूबी दिखाया है। इस तस्‍वीर में आकाश और श्‍लोका अंबानी ईशा अंबानी की पार्टी में शामिल होने पहुंचे हैं। दोनों ही एक दूसरे को कॉम्‍प्‍लीमेंट करते हुए लुक में हैं। इस पार्टी में श्‍लोक अंबानी का स्‍टीरियो बॉक्‍स बैग काफी पॉपुलर हुआ था। 

 

गणेश उत्‍सव

Create Image : ambani family/ instagram

अंबानी हाउस हर तीज त्‍योहार को ग्रैंड लेवल पर मनाता है। मगर, वर्ष 2019 ज्‍यादा ही खास था। इस वर्ष उनके परिवार में श्‍लोका मेहता और आनंद पीरामल भी जुड़ गए थे। श्‍लोका मेहता ने शादी के बाद आकाश के साथ अपना पहला गणेश उत्‍सव काफी धूमधाम से मनाया था। 

 

इन हाउस मीट्स

Create Image : ambani family/ instagram

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग में आकाश और श्‍लोका दोनों ही साथ नजर आए थे। श्‍लोका मेहता ने अंबानी ग्रुप ज्‍वॉइन किया है या नहीं यह तो कहना मुश्किल है मगर वह अंबानी ग्रुप के हर ईवेंट में नजर आती हैं। 

 

सेलिब्रेशन

Create Image : viral bhyani/instagram

वर्ष 2019 मे आईपीएल फाइनल मैच में जब नीता अंबानी की टीम ‘मुंबई इंडियंस’ जीती तब श्‍लोका मेहता और आकाश अंबानी को साथ में ग्राउंड पर देखा गया और बाद में श्‍लोका मेहता और आकाश अंबानी ने टीम की जीत की खुशी में खूब डांस भी किया था। 

 

वर्ल्‍ड कप

Create Image : viral bhyani/instagram

वर्ल्‍ड कप के दौरान आकाश और श्‍लोका साथ में इंडिया का सेमी फाइनल मैच देखने इंग्‍लैंड भी गए थे। हालाकि इस मैच में भारत की हार हुई थी। आपको बता दें कि श्‍लोका मेहता को स्‍पोर्ट्स में बहुत शौक है। 

 

दिवाली पार्टी

Create Image : ambani family/ instagram

श्‍लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी के बाद पहली दिवाली पार्टी में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी में अपने घर एंटीलिया में आलीशान पार्टी रखती थी। इस पार्टी में आकाश और श्‍लोका मेहता एक साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे थे। 

 

अरमान जैन वेडिंग फंक्‍शन

Create Image : ambani family/ instagram

कुछ दिन पहले ही करीना कपूर और करिश्‍मा कपूर के कजिन भाई अरमान जैन की शादी में पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ था। यहां भी आकाश और श्‍लोका साथ में नजर आए। तस्‍वीर क्लिक करवाने से लेकर शादी में एंज्‍वॉय करने तक आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता साथ ही नजर आए। इस वेडिंग फंक्‍शन में श्‍श्‍लोका मेहता का लेहंगा विदआउट दुपट्टा फैशन काफी ट्रेंड हुआ था। 

 
Nita Ambani Son Akash Ambani Bahu Shloka First Wedding Anniversary These 10 Pictures Are Serious Couple Goals | nita ambani son akash ambani bahu shloka first wedding anniversary these 10 pictures are serious couple goals | Herzindagi